छत्तीसगढ़

क्लासरूम में  शराबी टीचर ने बच्चों और महिला शिक्षिकाओं के सामने उतारे कपड़े, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप!

क्लासरूम में  शराबी टीचर ने बच्चों और महिला शिक्षिकाओं के सामने उतारे कपड़े, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप!

बिलासपुर के मस्तूरी ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल में शर्मनाक हरकत — रोज शराब पीकर स्कूल आने का आरोप, शिक्षा विभाग ने जांच शुरू की

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा जगत की गरिमा को झकझोर कर रख दिया है। ग्राम सोन के प्राइमरी स्कूल में पदस्थ शिक्षक विश्वकर्मा प्रसाद कश्यप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह शराब के नशे में क्लासरूम में बिना शर्ट के बैठा नजर आ रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 14 अक्टूबर की है। दोपहर करीब एक बजे शिक्षक स्कूल पहुंचा और नशे की हालत में महिला शिक्षकों व बच्चों के सामने गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने अपनी शर्ट उतार दी और कुर्सी पर बैठकर बेतुकी हरकतें करने लगा।

किसी ने यह पूरा घटनाक्रम अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो में शिक्षक की हालत इतनी बिगड़ी हुई दिख रही है कि उसके मुंह से साफ आवाज तक नहीं निकल रही और जुबान लड़खड़ा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी शिक्षक अक्सर शराब पीकर स्कूल आता है और बच्चों के साथ भी अभद्र व्यवहार करता है। मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के अफसरों ने जांच शुरू कर दी है और दोषी शिक्षक पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।









फिलहाल, वायरल वीडियो के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में गुस्से का माहौल है और लोगों ने ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button