छत्तीसगढ़

त्योहार से पहले हड़कंप! राजनांदगांव में सराफा कारोबारी के घर EOW-ACB का छापा, घंटों से जारी तलाशी अभियान

राजनांदगांव। त्योहारों के बीच राजनांदगांव में शुक्रवार सुबह ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) और एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सराफा कारोबारी के ठिकानों पर छापा मारा। इस अचानक हुई रेड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, टीम ने शहर के चर्चित ज्वेलर्स जसराज शांतिलाल बैद फर्म के प्रतिष्ठान मोहनी ज्वेलर्स सहित कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। सुबह-सुबह चार गाड़ियों में पहुंची अधिकारियों की टीम ने व्यापारी के नंदई चौक स्थित घर और गुड़ाखू लाइन स्थित दुकान में छापेमारी शुरू की।

सूत्रों के मुताबिक, टीम कारोबारी के लेन-देन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। अधिकारियों ने दुकान और घर दोनों जगहों पर कई कागजात जब्त किए हैं। जांच को लेकर किसी भी अधिकारी ने फिलहाल आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन माना जा रहा है कि कार्रवाई काले धन और अघोषित संपत्ति से जुड़ी हो सकती है।

शहर में चर्चा है कि यह रेड और भी कई व्यापारियों तक पहुंच सकती है। वहीं स्थानीय सराफा बाजार में इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है और लोग अब यह जानने में जुटे हैं कि EOW-ACB की नजर अगली बार किस पर पड़ेगी। 👀



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button