CG: कचरे के ढेर से फैली आग, तीन दुकानें जलकर खाक, मची अफरा-तफरी, दमकल विभाग की टीम ने आग पाया काबू
छत्तीसगढ़
May 26, 2026
•
रिपोर्टर: raigarh top news
CG: कचरे के ढेर से फैली आग, तीन दुकानें जलकर खाक, मची अफरा-तफरी, दमकल विभाग की टीम ने आग पाया काबू
कोरबा। एसईसीएल कोरबा के मुड़ापार स्थित मुख्य अस्पताल के समीप संचालित साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में कचरे के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि तीनों दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।