दंतेवाड़ा: चलती कार में किया खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो ने पहुंचाया थाने — पुलिस ने सिखाया सबक!
इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने की दीवानगी बनी मुसीबत, छह युवकों पर जुर्माना

दंतेवाड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में की गई एक खतरनाक गलती अब छह युवकों को भारी पड़ गई।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में कुछ युवक चलती कार में दरवाज़ा खोलकर स्टंट करते हुए रील बना रहे थे, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और इन युवकों की पहचान कर थाने बुलाया गया।
युवकों की हरकतों को देखकर पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर ₹3100 का जुर्माना लगाया।
पुलिस ने थाने में उन्हें यातायात सुरक्षा और जिम्मेदारी का सबक भी सिखाया।
अधिकारियों ने सख्त लहजे में कहा कि —
“सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट करना न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि अपनी और दूसरों की जान को भी खतरे में डालना है।”
पुलिस ने सभी युवाओं से भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की चेतावनी दी है और लोगों से अपील की है कि
“सड़कें स्टंट के लिए नहीं, सुरक्षित सफर के लिए बनी हैं।”
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






