छत्तीसगढ़

मायके आई नवविवाहिता ने कुएं में लगाई फांसी, मौत से पहले क्या हुआ था — जांच में जुटी पुलिस

बलरामपुर में दर्दनाक घटना, कुएं में लटका मिला महिला का शव

बलरामपुर। जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। महिला का शव घर के बाहर बने कुएं में फंदे से लटका मिला, जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामला बलरामपुर जिले के सरनाडीह गांव का है। बताया जा रहा है कि महिला कुछ दिन पहले ही मायके आई थी, लेकिन अचानक उसके आत्महत्या करने की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार, महिला ने कुएं में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त की, हालांकि अब तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की जांच कोतवाली पुलिस ने शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है और हर कोई यही सवाल कर रहा है कि आखिर नवविवाहिता ने ऐसा कदम क्यों उठाया?



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button