छत्तीसगढ़

बीजापुर पुलिस को 41 लाख गबन मामले में बड़ी कामयाबी, कैश कलेक्शन एजेंट दबोचा

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में थाना कोतवाली पुलिस ने सीएमएस इन्फो सिस्टम लिमिटेड के कैश कलेक्शन एजेंट लखेश्वर मांझी को 41,23,054 रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी ने जून-जुलाई 2025 में एकत्रित नकदी को कंपनी के खाते में जमा न कर व्यक्तिगत खर्च में उड़ा दिया।

थाना कोतवाली बीजापुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 41 लाख रुपये से अधिक की राशि गबन करने वाले एक कैश कलेक्शन एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लखेश्वर मांझी पिता जयसिंह मांझी उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है, जो सीएमएस इन्फो सिस्टम लिमिटेड कंपनी में कैश कलेक्शन के रूप में कार्यरत था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी लखेश्वर मांझी ने जून और जुलाई 2025 के दौरान डिलीवरी कंपनी से नगद राशि एकत्रित की, किंतु 41,23,054 रुपये की राशि कंपनी के खाते में जमा न कर उसे अपने निजी कार्यों में खर्च कर दिया।जैसे ही कंपनी द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई, थाना बीजापुर की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने गबन की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button