छत्तीसगढ़

CG News: वन्यजीवों के खून बहाने वाले 5 शिकारी गिरफ्तार, जंगली सूअर, हिरण के मांस और भालू के शव बरामद

 महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के जंगलों में एक बार फिर वन्यजीवों का खून बहा है! बागबाहरा वन परिक्षेत्र के ग्राम जोरातराई, कक्ष क्रमांक 179 से जंगली जानवरों के अवैध शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने दबिश देकर मौके से 5 शिकारियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में ट्रैक्टर वाहन, जंगली सूअर और हिरण का मांस, भालू का शव और शिकार में उपयोग किए गए बिजली के तार बरामद किए गए हैं।

 

बताया जा रहा है कि आरोपी शिकारियों ने भालू, हिरण और जंगली सुवर को करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया। वन विभाग ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 के तहत कार्रवाई की है, वहीं एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है।

 

सप्ताह के भीतर यह दूसरा बड़ा शिकार मामला

गौरतलब है कि एक ही सप्ताह के भीतर यह दूसरा बड़ा शिकार मामला महासमुंद जिले से सामने आया है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने वन विभाग की गश्त और निगरानी पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। अगर इसी तरह शिकारियों का आतंक जारी रहा, तो जिले के जंगलों से वन्यजीवों का नामोनिशान मिट जाएगा।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button