छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर मानसून सक्रिय, अगले एक सप्ताह तक झमाझम बारिश के आसार, जानें IMD का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। अब पूरे प्रदेश में मानसून सक्रीय हो गया है। इससे विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। आज मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं बारिश की स्थिति बनी हुई है। कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश होने के आसार है। वहीं एक-दो जागों पर गरज चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना भी बनी हुई है। दूसरी ओर 26 जून से प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इससे छत्तीसगढ़ के जिलों में अनेक स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इससे नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है।

राजधानी रायपुर में आज 24 जून को आकाश सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन और हल्की बारिश की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहेगा। बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस पेंड्रारोड में रहा।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button