छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब शुरू होगा गर्मी का कहर, 39 डिग्री पहुंचा दिन का पारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में हो रही हल्की बारिश, गरज चमक और तेज हवा की गतिविधि आज से थम जाएगी। एक बार फिर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आगामी दिनों में तेज धूप के साथ गर्मी पड़ सकती है। आज बुधवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

प्रदेश में बारिश की गतिविधि थमने पर अधिकतम तापमान 39 डिग्री जा पहुंचा है। आगामी दिनों में दो से चार डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। नमी की मात्रा पाए जाने पर न्यूनतम तापमान कई जगहों पर सामान्य से कम है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में एक दो जगह पर हल्की बारिश जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में एक दो जगह पर गरज चमक के साथ तेज हवा और हल्की बारिश हुई है। वहीं कई इलाकों में मौसम शुष्क रहा। अगले तीन दिनों में उत्तरी भागों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगी। वहीं मध्य और दक्षिणी भागों में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि एक उत्तर-दक्षिणी द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से मध्य महाराष्ट्र आंतरिक उत्तरी कर्नाटक होते हुए उत्तर आंतरिक तमिलनाडु तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अभी नवमी की मात्रा बनी हुई है। इसके वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य से कम है।

मंगलवार को प्रदेश में सबसे गर्म इलाका राजनांदगांव रहा है। यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज बुधवार को राजधानी रायपुर सुमित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।

[email protected]

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button