रायगढ़

Raigarh news: बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला युवक पहुँचा जेल: कोतरारोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज

रायगढ़, 18 जनवरी। कोतरारोड़ पुलिस ने थाना क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब करते हुए उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को दीनदयाल कॉलोनी से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 

जानकारी के मुताबिक दिनांक 01 दिसंबर 2025 को बालिका की मां द्वारा थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी 19-20 नवंबर 2025 को दीदी के घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों को आशंका थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर भगा लिया गया है। रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 478/25 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में गुम बालिका और संदेही की लगातार पतासाजी की जा रही थी। विवेचना के दौरान आज मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कोतरारोड़ पुलिस टीम ने दीनदयाल कॉलोनी, ढिमरापुर चौक रायगढ़ से बालिका को आरोपी नरेश तिग्गा (उम्र 26 वर्ष) के कब्जे से दस्तयाब किया। आरोपी और अपहृता को थाना लाकर पूछताछ की गई।

अपहृता ने अपने कथन में बताया कि आरोपी नरेश तिग्गा से उसका प्रेम संबंध था। आरोपी उसे शादी का झांसा देता था और 20.11.2025 की शाम दीदी के घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने उसे दीनदयाल कॉलोनी स्थित किराये के मकान में रखा और इस दौरान लगातार शारीरिक संबंध बनाए। आरोपित के विरुद्ध पास्को एक्ट की धाराएं विस्तारित की गई ।

 



















प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी नरेश तिग्गा पिता — उम्र 26 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, करुणेश राय, आरक्षक चंद्रेश पांडे, संदीप कौशिक, टिकेश्वर यादव, महिला आरक्षक श्यामा सिदार एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही।

 

कोतरारोड़ पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से नाबालिग बालिका की सुरक्षित बरामदगी संभव हो सकी है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button