रायगढ़

महिला समन्वय रायगढ़ द्वारा शताब्दी शक्ति स्वर संवाद कार्यक्रम का आयोजन

रायगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त महिला समन्वय रायगढ़ विभाग द्वारा शताब्दी शक्ति स्वर संवाद कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट में रविवार ,दिनांक 22 फरवरी को किया गया। संघ ने अपनी शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन के माध्यम से सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया है। पंच परिवर्तन केवल संघ का ध्येय सूत्र नहीं अपितु संपूर्ण भारतीय जनमानस के व्यक्तिगत ,सामाजिक, पारिवारिक और राष्ट्र निर्माण से जुड़ा विषय है। माता ही संतान की प्रथम गुरु होती है इसलिए भावी नागरिकों को तैयार करने की जिम्मेदारी हम महिलाओं की ही है। किंतु आज वर्तमान परिपेक्ष में बढ़ते बाजारवाद पश्चात आकर्षक के कारण अपने राष्ट्र का गौरव और अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान स्वरूप का यह भाव हम महिलाओं के अंतर से कहीं ना कहीं दूर होता जा रहा है। जिसके कारण संस्कारों में कमी आती दिखाई दे रही है।


शताब्दी शक्ति स्वर संवाद कार्यक्रम के माध्यम से एक बार पुनः भारत की मूलभूत जड़ों को स्थापित करने का एक छोटा सा प्रयास महिला समन्वय रायगढ़ द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम पंच परिवर्तन पर आधारित एवं माता पुत्री समागम अर्थात दो पीढ़ियों को लेकर आयोजित किया गया ,ताकि वर्तमान पीढ़ी के संस्कार भावी पीढ़ी तक पहुंच सके और एक आपसी संवाद उनके बीच स्थापित हो सके। कार्यक्रम में पंच परिवर्तन को प्रायोगिक रूप से दर्शाया गया है । साथी समृद्ध कला और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध भारत देश की चारों दिशाओं में प्रसिद्ध सांस्कृतिक नृत्य हुआ। नृत्य प्रस्तुति में क्रमशः ओडिसी नृत्य, भरतनाट्यम, अभिनय नृत्य ,कथक एवं गुजराती नृत्य का आयोजन किया गया और भारतीय संस्कृति का एक छोटा सा परिचय सभी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला समन्वय की प्रांत संयोजिका श्रीमती रश्मि द्विवेदी जी ने की, साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती आशा त्रिपाठी जी, भवानी सिंह जी, कविता अग्रवाल जी उपस्थित रहीं।
नगर निगम ऑडिटोरियम भारी संख्या में रायगढ़ जिले एवं सारंगढ़ जिले की मातृ शक्तियां उपस्थिति रही ।।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button