रायगढ़

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, रायगढ़ के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, सीबीएसई कक्षा 10 में शत-प्रतिशत परिणाम

डायरेक्टर श्रीमती अनिता अग्रवाल ने सभी छात्रों को दी उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं

रायगढ़ टॉप न्यूज 16 अप्रैल। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, रायगढ़ के लिए इस वर्ष का सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा परिणाम अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन के बल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है।
इस वर्ष 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों में मेघा राठिया (94%), सैयदा सुमेहरा सबीन (93.6%) एवं विधि अग्रवाल (93.2%) प्रमुख रूप से शामिल रहे। इन छात्रों ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा प्रस्तुत की।

विषयवार प्रदर्शन में भी छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय में मेघा राठिया, सैयदा सुमेहरा सबीन एवं विधि अग्रवाल ने 99-99 अंक प्राप्त कर उत्कृष्टता का परिचय दिया। वहीं घनिष्ठा महंत (95), लक्की डनसेना (94), साहिल सिदार (94) एवं सिद्धि यादव (90) ने भी शानदार अंक अर्जित किए। सामाजिक अध्ययन विषय में प्रत्यक्ष दुबे (93), आकृति पटेल (92) एवं सिद्धि यादव (92) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

इसके अतिरिक्त 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में प्रेटी अशोक (86.4%), घनिष्ठा महंत (84%), लक्की डनसेना (82.8%), प्रत्यक्ष दुबे (82.6%), सिद्धि यादव (82.6%), आकृति पटेल (82%), मोहम्मद हारिस (80.4%) एवं साहिल सिदार (80%) शामिल हैं।

विद्यालय के अन्य सभी विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के समर्पित शिक्षकों एवं प्रबंधन समिति को भी जाता है, जिन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रोत्साहित करते हुए सही मार्गदर्शन प्रदान किया।
विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती अनिता अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ. प्रिया सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके परिश्रम और विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण का प्रतिफल है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button