रायगढ़

मंत्रोच्चार से माता स्कंद की विधिवत हुई पूजा – अर्चना

माता के महाभंडारा में श्रद्धालुओं की कतारें

रायगढ़। चैत्र नवरात्र के पाँचवें दिन आज माता जगतजननी भवानी के पांचवें स्वरुप ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना श्रद्धा से भक्तों ने की। माँ भवानी के पाँचवें स्वरूप माता स्कंदमाता की पूजा की जाती है।स्कंद का अर्थ होता है कार्तिकेय और इन्हीं की माता होने के कारण देवी को स्कंदमाता कहा जाता है। माँ भवानी के पांचवें स्वरूप माता स्कंदमाता की पूजा की गई। जो भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। वहीं शहर में भी सर्वत्र आज पंचमी तिथि नवरात्रि महापर्व को माता के भक्तों ने बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया।

माता के जयकारे से गूँजा बूढ़ी माई मंदिर
नवरात्रि पर्व के पाँचवें दिन शहर के सुप्रसिद्ध बूढ़ी माई मंदिर में दादी सेवा समिति की श्रद्धालु महिला सदस्य विगत चार वर्षों से चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महाभंडारा का आयोजन कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती आशा – सुनील टाइटन के विशेष मार्गदर्शन में कर रहे हैं। इस बार भी समिति के सभी सदस्यों के सकारात्मक सहयोग से नवरात्रि महापर्व तक महाभंडारा का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन महाभंडारा में दर्शन – पूजन करने आए हजारों श्रद्धालुगण प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। वहीं आज पंचमी तिथि को सभी सदस्यों ने माता भवानी के पांचवें स्वरूप माता स्कंद की पूजा – अर्चना कर श्रृंगार किया। इसके पश्चात सुबह दस बजे महाभंडारा का शुभारंभ इंटरनेशनल बिजनेस कोच श्रीमती कविता विकास अग्रवाल, सविता महाकाली, शालिनी रेड्डी सहित अनेक सदस्यों ने माता के जयकारे के साथ रिबन काटकर किया।

दूर दूर से पहुँच रहे श्रद्धालुगण
कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती आशा – सुनील अग्रवाल ने कहा कि पावन नवरात्रि के पहले दिन से ही माता भवानी की आशीर्वाद से दूर दराज से हजारों श्रद्धालुगण माता जगतजननी का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बन रहे हैं। वहीं आज पंचमी तिथि को भी दोपहर तक हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। छत्तीसगढ़ फिल्म अभिनेता तरुण बघेल ने भी प्रसाद बांटकर प्रसाद ग्रहण किए। जिससे दादी समिति के सभी सदस्यों को आत्मिक खुशी हो रही है। माता की कृपा से यह महाभंडारा पूरे नवरात्रि पर्व तक समिति के सभी सदस्यों के सकारात्मक सहयोग से चलता रहेगा। इसी तरह दर्शन – पूजन करने आए श्रद्धालुगण समिति के इस महाभंडारा की हृदय से सराहना कर रहे हैं। वहीं नौ दिवसीय इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती आशा – सुनील अग्रवाल, अध्यक्ष श्रीमती रीना बापोड़िया, सचिव श्रीमती श्वेता अमित मोदी व कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा मुकेश, पूर्व अध्यक्ष ममता कमल अग्रवाल, रोमी निगानिया, सुभाष चिराग, संजय कालू, कमल मित्तल, विकास अग्रवाल, आलोक मित्तल, कमल सुहागन, राजेश भोटू सहित अनेक सदस्यगण भव्यता देने में जुटे हैं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button