छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मौसम ने लिया यू-टर्न, बारिश के वजह से ठंडक, अब कुछ दिनों फिर बढ़ेगी गर्मी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर समेत कई क्षेत्रों में हल्की बारिश और बादलों की मौजूदगी के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है।

मौसम में इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है, जो उत्तर भारत से होते हुए छत्तीसगढ़ तक सक्रिय है। इसके असर से बादल, हल्की बारिश और ठंडी हवाओं का असर देखने को मिल रहा है।
हालांकि, यह राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद आने वाले 4 से 5 दिनों में तापमान धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है।

रायपुर के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 मार्च को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में मौसम खुशनुमा बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी एक बार फिर अपनी रफ्तार पकड़ सकती है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button