सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर में लगा “SHE कैंप”

नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा आयोजित शी कैंप में 715 किशोरियों को मिला स्वास्थ्य लाभ
मोबाइल मेडिकल यूनिट और किशोरी एक्सप्रेस द्वारा निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई
कुरुक्षेत्र, 13 फरवरी। सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और परीक्षा के दौरान मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, थानेसर में “SHE (Strong, Healthy, Exam Ready) कैंप” का आयोजन किया गया। सांसद नवीन जिन्दल की इस पहल के तहत 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग की 715 किशोरियों ने इस कैंप का लाभ उठाया।
यह SHE कैंप सांसद नवीन जिन्दल की उस सोच का हिस्सा है, जिसके तहत बेटियों के समग्र विकास यानि स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मविश्वास को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला माना गया है। शिविर में मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता तथा भावनात्मक सुदृढ़ता एवं परीक्षा तनाव परामर्श पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। विशेषज्ञों ने छात्राओं को मासिक धर्म संबंधी देखभाल, संतुलित पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता और परीक्षा के दबाव से सकारात्मक तरीके से निपटने के उपाय बताए।
इस शी कैंप के दौरान किशोरी एक्सप्रेस और मोबाइल मेडिकल यूनिट स्कूल परिसर में तैनात रहीं। किशोरी एक्सप्रेस में 251 बालिकाओं और मोबाइल मेडिकल यूनिट में 160 बालिकाओं को जांच, परामर्श और निःशुल्क दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस कैंप में सभी छात्राओं की निःशुल्क एनीमिया जांच और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इस कैंप के सफल आयोजन में स्कूल प्रिंसिपल और प्रशासन, जिला अस्पताल के किशोर परामर्शदाता, स्त्री रोग विशेषज्ञ और मनोचिकित्सक ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
इस संबंध में सांसद कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल का मानना है कि स्वस्थ और आत्मविश्वासी बेटियां ही सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र की नींव रखती हैं। उन्होंने कहा कि SHE कैंप सांसद नवीन जिन्दल का एक महत्वपूर्ण जनहित प्रयास है, जिसके माध्यम से किशोरियों को सही समय पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, परामर्श और जांच की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं, ताकि क्षेत्र की बेटियां किसी भी प्रकार की जानकारी या संसाधन के अभाव में पीछे न रहें।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






