रायगढ़

Raigarh News: नशा मुक्ति अभियान के तहत 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

रायगढ़, 24 फरवरी 2026/ रायगढ़ जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए स्वापक एवं मनःप्रभावी औषधियों के अवैध क्रय-विक्रय और भंडारण पर रोक लगाने के उद्देश्य से व्यापक जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत की गई।

जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न औषधि प्रतिष्ठानों में सघन जांच और निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 15 मेडिकल स्टोर्स के संचालकों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने हेतु कड़ी चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए कि बिना डॉक्टर की वैध प्रिस्क्रिप्शन के किसी भी प्रकार की नशीली या मनः प्रभावी दवाइयों का क्रय-विक्रय न किया जाए। निरीक्षण के दौरान दवा विक्रेताओं को संबंधित कानूनों, भंडारण नियमों तथा रिकॉर्ड संधारण के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। जिन मेडिकल स्टोर को इस संबंध में चेतावनी दी गई है इनमें गुजराल मेडिकल, सलूजा, लक्ष्मी, महामिया, प्रमोद, निरूपमा, आशीर्वाद, नेहा, विजय मेडिकल सहित अन्य मेडिकल स्टोर शामिल है। सहायक औषधि नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कहा कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button