छत्तीसगढ़

धमतरी में सड़क हादसों ने ली तीन जानें

 मगरलोड और भखारा में अलग-अलग घटनाओं में दो दोस्त और एक बुजुर्ग की मौत

धमतरी: जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना मगरलोड थाना क्षेत्र की है, जहां भरदा गांव के दो दोस्त दवाई खरीदने के लिए मोटरसाइकिल पर मगरलोड आए थे। वापसी के दौरान मगरलोड तालाब के पास उनकी बाइक तेज रफ्तार दूसरी बाइक से आमने-सामने टकरा गई। हादसे में संजय साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी तरुण साहू इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

दूसरी घटना भखारा थाना क्षेत्र में हुई। सेमरा निवासी बुजुर्ग चोवा राम सिन्हा सुबह टहलने निकले थे, तभी उन्हें तेज रफ्तार हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय प्रशासन ने हादसों के बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सड़क सुरक्षा उपायों की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button