“डिस्ट्रिक्ट 3233-C में पहली बार 580 शिक्षकों के सम्मान की अनूठी पहल”, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन रिपुदमन पुसरी की पहल पर रायगढ़ में रीजन 8 के ज़ोन 22, 23 एवं 24 के शिक्षकों का हुआ सम्मान
“डिस्ट्रिक्ट 3233-C में पहली बार 580 शिक्षकों के सम्मान की अनूठी पहल”, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन रिपुदमन पुसरी की पहल पर रायगढ़ में रीजन 8 के ज़ोन 22, 23 एवं 24 के शिक्षकों का हुआ सम्मान
रायगढ़, 14 अक्टूबर। लायंस डिस्ट्रिक्ट 3233-C के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF लायन रिपुदमन पुसरी जी की पहल पर पूरे डिस्ट्रिक्ट के 580 शिक्षक सदस्यों का सम्मान किया गया। डिस्ट्रिक्ट में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर शिक्षकों के सम्मान की यह पहल की गई है। इस अभियान के तहत डिस्ट्रिक्ट गवर्नर स्वयं प्रत्येक क्लब में पहुँचकर शिक्षक सदस्यों का सम्मान कर रहे हैं।
इसी कड़ी में रायगढ़ के होटल जिंदल रेसीडेंसी में रीजन 8 के ज़ोन 22, 23 एवं 24 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्लबों के 16 शिक्षक सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि PDG PMJF लायन शैलेष अग्रवाल, रीजन चेयरपर्सन लायन पूरंजन पटेल, ज़ोन कोऑर्डिनेटर लायन अनीता कपूर, ज़ोन चेयरपर्सन लायन ओमप्रकाश अग्रवाल (ज़ोन 22), लायन अंजू बंसल (ज़ोन 23) एवं लायन सुंदरमल चंदवानी (ज़ोन 24) की उपस्थिति में शिक्षकों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर लायंस क्लब मिडटाउन से लायन रामचंद्र शर्मा जी एवं लायन अरुण कातोरे जी, दिव्यऊर्जा क्लब से लायन अनीता कपूर, लायन उमा तोमर, लायन रीता श्रीवास्तव, लायन दीपा चौहान, प्राइड क्लब से लायन शिखा रात्रे एवं लायन प्रिया गौर सहित लायन शिव शंकर अग्रवाल, लायन रश्मि यादव, लायन गोपा राय, लायन वृंदा साहू, लायन सरिता रतेरिया, लायन दीप्ति अग्रवाल एवं लायन प्रेमचंद अग्रवाल का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर माइक्रो, ज़ोन तथा सभी चेयरपर्सन्स को ब्लेज़र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मंच संचालन लायन अनीता कपूर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में माइक्रो चेयरपर्सन लायन पूनम सिंह, चेयरपर्सन लायन मीरा पासवान, लायन बासंती सरकार, लायन मनीषा वर्मा, लायन मंजू डालमिया, लायन जगतरामका जी, लायन अरुण गोयल, एम.एल. गुप्ता, लायन विनोद अग्रवाल तथा रायपुर से पधारे लायन सुनील श्रीवास्तव जी एवं लायन मोहन अग्रवाल जी की विशेष उपस्थिति रही।
यह पहल शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती है। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन रिपुदमन पुसरी जी का यह प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में सेवा और सम्मान की भावना को नई ऊँचाई प्रदान करता है।