Raigarh: बाबा श्री श्याम के मधुर भजन संग निहाल होकर झूमे हजारों श्रद्धालुगण, गांधी गंज में कृतार्थ – 4 भजन संध्या का यादगार आयोजन

रायगढ़ – – शहर के श्री श्याम लखदातार सेवा समिति के सभी सदस्यों ने दो दिवसीय भव्य फागुन उत्सव कृतार्थ – 4 का आयोजन किया। जिसके अंतर्गत पहले दिन विगत 12 फरवरी को ऐतिहासिक निशान यात्रा निकाली व दूसरे दिन शहर के गांधी गंज में रात नौ बजे से खूबसूरत बनाए गए भव्य पंडाल में कृतार्थ – 4 भजन संध्या का आयोजन किया। जिसमें देश के नामचीन भजन गायकों ने अपने मधुर गीतों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और रात तीन बजे तक एक से बढ़कर एक मधुर भजन गीतों के साथ निहाल होकर झूमते रहे।
पूजा अर्चना से प्रारंभ – – मीडिया प्रभारी प्रकाश निगानिया ने बताया कि सर्वप्रथम बाबा श्री श्याम की पूजा अर्चना श्री श्याम मंदिर के मुख्य पुजारी पं शंकर लाल महाराज, पं जितेन्द्र कुमार शर्मा (पुजारी भठलीधाम), पं अमित कौशल शर्मा (श्याम मंदिर पुजारी) ने विधिवत ढंग से श्याम बाबा की पूजा अर्चना की। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, महापौर जीवर्धन चौहान, राजकुमार भारद्वाज (आरएसएस), पूर्व सभापति सुरेश गोयल, युवा उद्योगपति अनूप बंसल,सुमित शर्मा (भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष) दिव्य शक्ति संस्था प्रमुख कविता बेरीवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इसके पश्चात कीर्तन भजन संध्या का शुभारंभ किया गया।
देश के भजन गायकों ने बांधा समां – – कृतार्थ – 4 भजन संध्या आयोजन में शिरकत किए देश के नामचीन भजन गायक सौरभ शर्मा (कोलकाता), शीतल पांडेय (दिल्ली),रेशमी शर्मा (समस्तीपुर) व स्थानीय कलाकार संजय अग्रवाल (कोसा) व आयुष अग्रवाल ने बाबा श्री श्याम के एक से बढ़कर एक मधुर भजन गीतों से उपस्थित हजारों लोगों को झूमने के लिए विवश कर दिया और लगभग तीन बजे रात तक लोग मधुर भजन गीतों के संग निहाल होकर झूमते रहे जो हर किसी के लिए यादगार बन गया।
पुलिस अधीक्षक श्री सिंह भी हुए आनंदित – – धार्मिक भजन संध्या में उपस्थित जिला पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने भी भजन संध्या का भाव विभोर होकर आनंद लिए व समिति के इस पहल की। सराहना की। इसी तरह महापौर जीवर्धन चौहान, पूर्व सभापति सुरेश गोयल व राजकुमार भारद्वाज, अनूप बंसल ने भी सभी सदस्यों को धार्मिक आयोजन के लिए बधाई दी।
कलाकारों का किया गया सम्मान – – कार्यक्रम के पश्चात सभी कलाकारों, अतिथियों एवं सहयोगियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं समिति द्वारा अच्छी भोजन व बैठने की व्यवस्था की गई थी साथ ही श्रद्धालुओं के लिए निगम से चलित शौचालय सुलभ की भी व्यवस्था की गई। इसी तरह समिति के इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान के लिए जसमीत सिंह गुड्डा, ऋषभ अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल कालू, आर्यन अग्रवाल अंजनी को सम्मानित किया गया। वहीं श्री श्याम लखदातार सेवा समिति ने भव्य दो दिवसीय फागुन उत्सव कृतार्थ – 4 के आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सभी सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






