देश

तिरंगा हमारी आजादी, राष्ट्रीय गौरव और सम्मान का प्रतीक है : नवीन जिन्दल

 

सांसद नवीन जिन्दल ने गुरुकुल तक्षशिला पुंडरी में 54 फुट ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण किया

पुंडरी, 22 दिसंबर। सांसद नवीन जिन्दल ने आज पुण्डरी स्थित गुरुकुल तक्षशिला में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच कर हवन यज्ञ में आहुति डाली। उन्होंने इस अवसर पर फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सौजन्य से गुरुकुल परिसर में स्थापित किए गए 54 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का विधिवत रूप से ध्वजारोहण किया। तिरंगे के आरोहण के समय पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया और उपस्थित विद्यार्थियों व शिक्षकों ने राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरांत सांसद नवीन जिन्दल ने गुरुकुल तक्षशिला के विद्यार्थियों से संवाद भी किया। उन्होंने छात्रों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। सांसद नवीन जिन्दल ने कहा कि तिरंगा हमारी आजादी, राष्ट्रीय गौरव और सम्मान का प्रतीक है। यह हमे एकता, त्याग और समर्पण की भावना सिखाता है। युवाओं को देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर गुरुकुल प्रशासन ने सांसद नवीन जिन्दल का स्वागत करते हुए उनके द्वारा राष्ट्रभक्ति और युवाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस इस कार्यक्रम के दौरान इंद्रप्रस्थ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित गुरुकुल तक्षशिला कि प्रबंधन समिति ने सांसद नवीन जिन्दल को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल के कैथल कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल ने प्रत्येक भारतीय को तिरंगा फहराने का अधिकार दिलाने के लिए एक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी है। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए, सांसद नवीन जिन्दल की अध्यक्षता में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया पूरे देश में कार्य कर रही है। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा पूरे देश में 190 विशालकाय तिरंगा स्थापित करवाए जा चुके हैं। इसी कड़ी में आज गुरुकुल तक्षशिला के प्रांगण में 54 फुट ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण किया गया है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान गुरुकुल तक्षशिला के चेयरमैन ऋषिपाल, वाईस चेयरमैन ओमप्रकाश, सेवानिवृत्त डायरेक्टर एवं प्रिंसीपल कर्नल अशोक मोर, भाजपा जिला सचिव निधि मोहन, डॉ. परवीन शर्मा, जांबा के सरपंच लाभ सिंह, डॉ. संत कौशिक, रवि बारना, सतपाल टाया, विजेंदर मेहला, ओमप्रकाश जांबा, अमित टाया, संजीव रसीना, संदीप ढुल, प्रदीप बदनारा, व देवीदयाल बरसाना भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने तिरंगे को नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button