देश

सांसद नवीन जिन्दल के विज़न से साकार हो रहा सांसद खेल महोत्सव, युवाओं को अनुशासन और सकारात्मक जीवन की राह

 

सांसद खेल महोत्सव में प्रतिभा का दमखम, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और द्रोणाचार्य स्टेडियम बने खेल उत्साह के केंद्र

सांसद खेल महोत्सव के तीसरे चरण में कुरुक्षेत्र में खेले गए रोमांचक मुकाबले

कुरुक्षेत्र, 19 दिसंबर। सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के तीसरे चरण की लोकसभा स्तरीय प्रतियोगिताओं के अंतर्गत आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एवं द्रोणाचार्य स्टेडियम में विभिन्न खेलों के रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दिनभर चले मुकाबलों में कई टीमों और खिलाड़ियों ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में अपनी जगह पक्की की जबकि कुछ खिलाड़ियों ने अंतिम मुकाबला जीत कर विजय हासिल की।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कड़े मुकाबलों के बाद सुनील कुमार स्टेडियम थानेसर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पुण्डरी (ए) की टीम द्वितीय और पुण्डरी (बी) की टीम तृतीय स्थान पर रही। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में पुण्डरी (ए) की टीम ने प्रथम, पुण्डरी (बी) ने द्वितीय तथा कैथल (ए) की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।

विश्वविद्यालय के आर्चरी ग्राउंड में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में सोनम रानी ने प्रथम, सबनीत ने द्वितीय और महक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता में कलायत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पुण्डरी की टीम द्वितीय और एसटीसी अकादमी थानेसर की टीम तृतीय स्थान पर रही। रस्साकशी प्रतियोगिता में गुहला की टीम प्रथम, कलायत ए द्वितीय और थानेसर ए की टीम तृतीय स्थान पर रही।
इन प्रतियोगिताओं में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व निदेशक खेल विभाग एवं अर्जुन अवार्डी डॉ. दलेल सिंह उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के खेल विभाग के निदेशक डॉ. डी.एस. राणा एवं पूर्व प्रोफेसर डॉ. महेंद्र सिंह मौजूद रहे।
इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. दलेल सिंह ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और प्रदेश व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

द्रोणाचार्य स्टेडियम में हुई एथलेटिक्स स्पर्धाओं में ऊंची कूद में कमलजीत ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय और प्रतिष्ठा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में कमलजीत प्रथम, मुस्कान द्वितीय और कृति तृतीय स्थान पर रहीं। शॉट-पुट में कीर्ति ने प्रथम, हनिप्रीत ने द्वितीय और निधि ने तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि डिस्कस थ्रो में भूमिका प्रथम, कीर्ति द्वितीय और निधि शीरा तृतीय स्थान पर रहीं।
जुडो प्रतियोगिता के 40 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिया ने प्रथम, सिमरनजीत ने द्वितीय और प्रीती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 44 किलोग्राम भार वर्ग में दिशा प्रथम, हेतल द्वितीय और रेखा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं 48 किलोग्राम भार वर्ग में सिमरन ने प्रथम, प्राची ने द्वितीय और गुंजन ने तृतीय स्थान हासिल किया।



















प्रतियोगिताओं के दौरान नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट ने खिलाड़ियों और आगुंतकों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं, जिससे खिलाड़ियों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सकी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सांसद कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि यह सांसद खेल महोत्सव सांसद नवीन जिन्दल की उस सोच को साकार कर रहा है, जिसमें खेलों को युवाओं के चरित्र निर्माण और सामाजिक बदलाव का माध्यम माना गया है। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल का स्पष्ट विज़न है कि हर गांव और हर शहर के युवा को खेल का समान अवसर मिले, ताकि प्रतिभा संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए।

धर्मवीर सिंह ने कहा कि यह महोत्सव केवल प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत कर रहा है। सांसद नवीन जिंदल मानते हैं कि खेल युवाओं को नशे और भटकाव से दूर रखकर उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। इसी उद्देश्य के साथ सांसद खेल महोत्सव को व्यापक स्वरूप दिया गया है, जिससे कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के युवा एक सशक्त, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button