रायगढ़

Raigarh: शहर में गुरुनानक देव जयंती प्रकाश पर्व की रही धूम, गुरुदेव जी का मूल मंत्र कीरत करो, वंड छको, नाम जपो

रायगढ़।  कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सिक्खों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव की जयंती प्रकाश पर्व को बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ ऐतिहासिक ढंग से पूरे देश में मनाया जाता है। इस बार भी गुरुनानक देव जी की 556 वीं जयंती प्रकाश पर्व को शहर के गुरु सिंग सभा व सिक्ख समाज के सभी श्रद्धालुओं ने यादगार ढंग से मनाया। जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं विगत 3 नवंबर को शहर में जंजघर से सिक्ख समाज के श्रद्धालुओं ने पंज प्यारे की अगुआई में भजन कीर्तन, आतिशबाजी और गुरुनानक देव के जयकारे के साथ शोभा यात्रा निकाली थी। जिसमें समाज के सभी उम्र के लोगों ने बड़ी श्रद्धा से भाग लिया। इसी तरह विगत चार नवंबर को  रात आठ बजे से साढ़े दस बजे तक मंगलम में विशेष कीर्तन दीवान का आयोजन भी किया गया जिसमें पटियाला की सुप्रसिद्ध भजन गायिका बीबी जसप्रीत कौर व भाई दीपक सिंग हजुरी रागी जत्था रायगढ़ छ.ग अपने सुमधुर भजन कीर्तन की मनभावन प्रस्तुति से उपस्थित श्रद्धालुओं को निहाल किया।

मंगलम में गुरु का अटूट लंगर – – गुरुनानक देव जयंती प्रकाश पर्व की खुशी में आज कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर को शहर के मंगलम में सुबह 11 से 2.30 बजे तक विशेष कीर्तन दीवान का आयोजन हुआ। जिसमें सिक्ख समाज के लोगों ने श्रद्धा से भाग लिया। इसके पश्चात  गुरुदेव का अटूट लंगर दोपहर 12 बजे से प्रारंभ हुआ जो अनवरत चलता शाम तक चलता रहा। जिसमें प्रसाद ग्रहण कर सभी समाज के लोग पुण्य के भागी बनें। वहीं रात 9.45 बजे से 12.30 बजे तक विशेष कीर्तन दीवान हुआ। गुरुनानक जयंती प्रकाश पर्व के भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में गुरुसिंग सभा गुरुद्वारा के अध्यक्ष महेंदर सिंग राजपाल, उपाध्यक्ष प्रीतपाल सिंग मल्होत्रा, प्रीतपाल सिग टूटेजा, गुरुपाल भल्ला, सतपाल सिंग बग्गा,गुरविंदर घई, तरनजीत सिंग, अमरजीत बाधवा, हरमीत घई, स्त्री सत्संग बीबी नीरा छाबड़ा  सचिव हर्षपाल सिंग बग्गा सहित गुरुसिंग सभा के सभी सदस्यों और शहर के सिख समाज के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button