सूरजपुर में दंतैल हाथी की मौत, गेहूं के खेत में पड़ा मिला शव, वन विभाग जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ March 13, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
सूरजपुर में दंतैल हाथी की मौत, गेहूं के खेत में पड़ा मिला शव, वन विभाग जांच में जुटी

सूरजपुर में दंतैल हाथी की मौत, गेहूं के खेत में पड़ा मिला शव, वन विभाग जांच में जुटी

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक नर दंतैल हाथी की मौत हो गई है। हाथी का शव सुबह गेहूं के खेत में पड़ा मिला है। वन विभाग को ग्रामीणों ने हाथी की मौत की सूचना दी। मौके पर वन विभाग के कर्मचारी पहुंच चुके हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के वन परिक्षेत्र प्रतापपुर के करंजवार गांव में उक्त हाथी की मौत हुई है। फिलहाल मौत किन कारणों से हुई है इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। वन विभाग की टीम कारणों की जांच और पोस्टमार्टम की तैयारी में जुटा हुआ है।

खबर शेयर करें: