Raigarh News: मांड नदी में अज्ञात युवक की तैरती लाश मिली, शिनाख्त जारी

रायगढ़ July 13, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: मांड नदी में अज्ञात युवक की तैरती लाश मिली, शिनाख्त जारी

Raigarh News: मांड नदी में अज्ञात युवक की तैरती लाश मिली, शिनाख्त जारी

रायगढ़। रविवार (13 जुलाई, 2025) की सुबह मांड नदी में एक अज्ञात युवक की तैरती हुई लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और उसकी शिनाख्त करने में जुट गई है। यह मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

ग्रामीणों ने देखा तैरता हुआ शव
मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह कोतरा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम टायंग-बायंग के ग्रामीणों ने मांड नदी में एक अज्ञात युवक का शव पानी में तैरता हुआ देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतरा रोड पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज रायगढ़ भेज दिया। पुलिस आसपास के गांवों के ग्रामीणों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

सेन्द्रीपाली से बहकर आने की आशंका
टायंग-बायंग गांव के ग्रामीणों ने आपस में चर्चा करते हुए बताया कि कुछ दिन पहले सेन्द्रीपाली गांव में एक युवक ने पुल से उफनती नदी में छलांग लगा दी थी। ग्रामीणों को आशंका है कि यह शव उसी युवक का हो सकता है जो पानी में बहकर उनके गांव तक पहुंचा है।

पानी में डूबकर मौत की आशंका: पुलिस
कोतरा रोड थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि गांव के ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। प्रथम दृष्टया यह मामला नदी में नहाते समय पानी में डूबकर मौत होने का लग रहा है। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिससे मौत की असली वजह सामने आ सके।

खबर शेयर करें: