CG News: हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, घंटों बाद खुद सुरक्षित नीचे उतरा, मानसिक रूप से है अस्वस्थ

छत्तीसगढ़ August 26, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
  CG News: हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, घंटों बाद खुद सुरक्षित नीचे उतरा, मानसिक रूप से है अस्वस्थ

  CG News: हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, घंटों बाद खुद सुरक्षित नीचे उतरा, मानसिक रूप से है अस्वस्थ

सूरजपुर. सूरजपुर जिले के चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र के नवगई चौक के पास मंगलवार को एक युवक 33 केवी हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर बैठा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घंटों तक चले घटनाक्रम के बाद युवक खुद सुरक्षित नीचे उतर आया।

जानकारी के अनुसार युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। वह अचानक बिजली के टावर पर चढ़ गया और काफी देर तक ऊपर ही बैठा रहा। हाईटेंशन तारों के बेहद करीब होने के कारण मौके पर मौजूद लोगों में अनहोनी की आशंका बनी रही।

लोगों ने नीचे उतरने के लिए समझाया

युवक को टावर पर चढ़ा देखकर स्थानीय लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह घंटों तक टावर पर ही बैठा रहा। घटना की जानकारी बिजली विभाग और पुलिस को भी दी गई।

खुद नीचे उतरा युवक

काफी देर तक चले घटनाक्रम के बाद युवक ने खुद ही टावर से नीचे उतरना शुरू किया। उसके सुरक्षित जमीन पर पहुंचते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

खबर शेयर करें: