रायगढ़

Raigarh News: खून से लथपथ हालत में युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

 

रायगढ़। रायगढ़ जिले में खून से लथपथ हालत में युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेते हुए परिजनों से पूछताछ कर रही है। मामला घरघोडा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड नं. 8 निवासी धनीराम विश्वकर्मा के बेटे अभिषेक विश्वकर्मा 20 साल की लाश उसके ही कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला है। परिजनों ने बताया कि बीती रात खाना खाने के बाद अभिषेक अपने कमरे में चला गया था, इसी बीच रात करीब 10 बजे के आसपास सामान गिरने की आवाज सुनकर जब वे लोग दरवाजे तक पहुंचे तो देखा कि कमरा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने और फोन करने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नही आने पर जब उन्होंने खिड़की से अंदर झांका तो देखा की कमरे का फर्श खून से सना हुआ था। जिसके बाद तत्काल उन्होनें घटना की जानकारी थाने में दी।
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी, घरघोड़ा थाने की टीम के अलावा फारेसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहंुचते हुए शव को अपने कब्जे में पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घटना स्थल पर पुलिस को एक धारदार चाकू मिला है। प्रारंभिक जांच के दौरान यह पूरा मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button