CG News: छात्राओं के सामने अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दीवार फांदकर बालिका छात्रावास आता और करने लगता था शर्मनाक हरकत

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर पुलिस ने अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को पकड़ा है। आरोपी युवक छात्रावास की दीवार फांदकर छात्राओं के सामने शर्मनाक हरकत करता था। आरोपी की हरकतों से परेशान पीड़िता छात्राओं ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया गया। आरोपी किशन विश्वकर्मा उर्फ राहुल (उम्र 33 वर्ष, लोहार जाति) पखांजूर का रहने वाला है।
जानिए घटनाक्रम
निरामय आरोग्य संस्थान रायपुर द्वारा संचालित बालिका छात्रावास बखरुपारा में एक व्यक्ति दीवार कुद कर छात्रावास की छात्राओं एवं महिला स्टाफ के सामने अश्लील हरकत करता था। छात्राओं व हॉस्टल अधीक्षिका ललिता राठौर द्वारा थाना नारायणपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराया गया। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसपी नारायणपुर रोबिनसन गुड़िया के निर्देश पर आरोपी की तलाश के लिए पुलिस व साइबर सेल की विशेष टीम गठित की गई। विशेष टीम ने CCTV फुटेज और हुलिये के आधार पर 7 अक्टूबर को एड़का रोड, बखरूपारा के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया है। आरोपी की पहचान किशन विश्वकर्मा पिता जितेंद्र विश्वकर्मा 33 वर्ष वार्ड नंबर 13 तहसील पारा पखांजूर, जिला कांकेर, हाल निवास काना गांव का होना पाया गया।
कार्यपालिक दण्डाधिकारी नारायणपुर के समक्ष शिनाख्ती परेड कराया गया और आरोपी की पहचान अपराध घटित करने वाले के रूप में की गई। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई कर 7 अक्टूबर को गिरफ्तार कर CJM न्यायालय नारायणपुर के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया ।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






