रायगढ़

रायगढ़ महिला संघ का तेरवाँ वार्षिक महाधिवेशन उत्साह और ऊर्जा के साथ शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में हुआ संपन्न

 

रैली, शपथ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आजीविका मॉडलों ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता का संकल्प में गूंजा मिनी स्टेडियम (शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम)

रायगढ़, 13 फरवरी 2026। प्रदान संस्था, जनपद पंचायत और बिहान रायगढ़ के सहयोग से महिलाओं की आजीविका एवं सशक्तिकरण को मजबूत आधार प्रदान करते हुए रायगढ़ महिला संघ का 13वां वार्षिक महाधिवेशन दिनांक 13 फरवरी 2026 को मिनी स्टेडियम (शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम) में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य रूप से आयोजित किया गया। रायगढ़ जनपद के विभिन्न गांवों से आई लगभग 14,000 महिलाओं ने उत्साह, एकजुटता और उमंग के साथ इस महाधिवेशन में सहभागिता की।

इस वर्ष के महाधिवेशन का विषय था “आत्मनिर्भर महिला, संगठित उद्यम, सुरक्षित आय”, जिसके तहत आजीविका में जुड़े हुए महिला किसान को संगठित कर उद्यम गतिविधि में जोड़ना जैसे उत्पादक समूह, गतिविधि समूह, कृषक उत्पादक संगठन (FPO), संकुल स्तरीय संगठन और समूह के माध्यम से एंटरप्राइज/उद्यम जैसे मिनी राइस मिल, आयल प्रसंकरण इकाई, दलहन प्रसंकरण इकाई, मशरुम स्पान इकाई, सोलर लिफ्ट सिंचाई, सोलर ड्रायर यूनिट, पॉली हाउस, मछली नर्सरी तालाब, चूजा रियरिंग यूनिट, लघु बिज़नेस और ग्राम उद्योग आदि के बढ़ावा देते हुए महिला किसान परिवार के आय को बढ़ाने के साथ साथ महिला सशक्तिकरण राह में चलते हुए रायगढ़ जनपद के महिला को आत्मनिर्भर्र बनाने के लिए प्रयास में आने बाले साल में रायगढ़ महिला संघ अपने कार्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा बार्षिक उपलब्धि और चुनतियां को भी सभी सदस्यों के सामने रखा और जोखिम को देखते हुए आने वाले आर्थिक साल में रायगढ़ महिला संघ के कार्य योजना को और बेहतर ढंग से करने के लिए सभी को प्रेरित किया गया ।

महाधिवेशन की शुरुआत विशाल रैली, तालियों और हुलहुली के गुंजन से हुई शुभारम्भ । यह रैली रायगढ़ के चक्रधर थाना चौक से निकाली गई। नारों के साथ आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण और संगठन की मजबूती का संदेश देती हुई ये रैली पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम स्थल तक पहुँचीं।

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम (मिनी स्टेडियम) के प्रवेश द्वार पर संघ के दीदियों द्वारा नारों के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास के साथ नया जोश भरा गया। इसके पश्चात कार्यक्रम स्थल पर स्वागत समिति द्वारा सभी अतिथियों एवं दीदियों का आत्मीय स्वागत किया गया। संघ के दीदियों द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों और दीदियों का अभिनंदन किया गया और उसके बाद दीप प्रज्वलन के साथ वार्षिक महाधिवेशन कार्यक्रम शुरुआत किया गया, इसके पश्चात महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू, जिला व जनपद स्तर के जनप्रतिनिधि, सरपंच-पंचगण तथा संघ के चारों संकुलों की अध्यक्ष दीदियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।



















इसके पश्चात मंच से बीएलएफ पदाधिकारी कमला पटेल द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन, मैथिली दीदी द्वारा रायगढ़ महिला संघ की प्रमुख उपलब्धियाँ तथा पद्मिनी दीदी द्वारा आगामी वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात मंच से बीएलएफ पदाधिकारियों कमला पटेल द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन, मैथिली दीदी द्वारा रायगढ़ महिला संघ की प्रमुख उपलब्धियाँ तथा पद्मिनी दीदी द्वारा आगामी वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। महाधिवेशन के दौरान सभी दीदियों ने अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर सामूहिक रूप से सशक्त, महिला हितेषी, पारदर्शी, समता पूर्ण समाज गठन में रायगढ़ महिला संघ सक्रय भागीदारी निभाने के लिए सभी दीदियों द्वारा शपथ ग्रहण किया गया।

जिसमें अतिथि के रूप में माननीय विधायक और बित्तमंत्री और रायगढ़ के लाडला भूमिपुत्र श्री ओ पी चौधरी जी, छाया बिधायक श्री महेश साहू जी,रायगढ़ नगर निगम अधक्ष्य जीवर्धन चौहान,रायगढ़ जनपद पंचायत सीईओ सनत नायक जी, एडिशनल ज़िला सीईओ श्री महेश पटेल जी, बिहान ज़िला साखा से एसएमआई बी डीपीएम अविक बासु जी , एफ आई डीपीएम फ़िरोज़ ख़ान जी, श्रीमती रोशनी दुबे डीईओ रायगढ़ जनपद , श्री बी के राजपूत केवीके हेड रायगढ़, सौरभ पाण्डेय( कल्याण अधिकारी श्रम बिभाग रायगढ़ ), श्री कमलेश कुमार राठिया ( कार्यालय यंत्री), ज़िला पंचायत सदस्य सुषमा खेलको जी, जनपद पंचायत सदस्यों श्री राजू बेहरा जी, अंजू पटेल, श्रीमती शिवकुमारी चौहान, फूलमती धनवार, बिपनैक नायक, अनीता राठिया, तैम्या राठिया, अंजू पटेल और सोहन चौधरी आदि, श्रीमती रंजीता रॉय प्रिंसिपल गेरवानी स्कूल, पशु विभाग से बरीषठ डांक्टर श्री पूरनलाल पटेल जी, जिला कृषि भीभाग से श्रीमती मधु त्रिपाठी, श्री राहुल प्रधान ज़िला वेपार उद्योग प्रबंधक रायगढ़, श्रम बिभाग से श्री घनश्याम पाणिग्रही असिस्टेंट लेबर कमिश्नर रायगढ़, खरसिया बिधानसभा बिधायक उमेश पटेल जी, लैलूंगा बिधान सभा बिधायक विद्यावती सिदार, मछली बिहाग के अधिकारी, पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि, बीडीसी, डीडीसी और अन्य जनप्रतिनिधिगण, उसके साथ प्रदान रायगढ़ से सत्य नारायण बेहेरा (टीम कोऑर्डिनेटर), एग्जीक्यूटिव संजय पांडा, रहमान अंसारी,विद्या प्रधान, अरविंद सिंग, नूरालाम साहू, डेमन साहू, लोकेश्वरी वर्मा, रायगढ़ महिला संघ के पदाधिकारी और बिभिन्न बिभागों के अधिकारिओं , रायगढ़ के बिभिन्न सीएसआर के प्रतिनिधि गण ने शिरकत की | उसके अलेवा पंचायत प्रतिनिधि गण, जनप्रतिनिधिगण और अन्य विशिष्ट बिभाग अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

महाधिवेशन में विभिन्न स्टॉल लगाए गए, जिनमें महिला संघ द्वारा तैयार किए गए कई आजीविका मॉडल जैसे बहु-परत खेती, मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन, एफपीसी और IFC कार्य मॉडल प्रदर्शनी, टपक सिंचाई मॉडल, संगठित उद्यमों आत्मनिर्भर मॉडल, मचान विधि, मशरूम और फ्रेश सब्जी स्टॉल, आजीविका सेवा केंद्र सेवा मॉडल, एकीकृत आजीविका और विविधीकरण मॉडल शामिल थे। इन मॉडलों का निर्माण महिला समूहों ने जल संरक्षण की थीम को ध्यान में रखकर किया था। इन योजनाओं में प्राकृतिक खेती, जैविक उत्पाद, पशुपालन और हस्तशिल्प जैसी गतिविधियाँ शामिल थीं।

कार्यक्रम का आकर्षण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं, जिसमें सभी सीएलएफ ने अपनी विशेष प्रस्तुतियां दीं। खास कर चारों संकुलों द्वारा कुल आठ सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति दी गईं। इसके साथ ही लैंगिक समानता पर आधारित “सास-बहू” नाटक का मंचन किया गया, जिसमें उपस्थित जनसमूह को सोचने पर मजबूर किया। एफपीसी से संबंधित विषयों पर भी जानकारी साझा की गई।

रायगढ़ महिला संघ के साथ जुड़ कर किस तरह अपने जीवन में बदलाव किये हैं उसके अनुभव-महिला सरपंच, महिला उद्यमी, महिला किसान ने मंच में साझा करके बाकि महिला को आत्मनिर्भर बनने के लिए संगठित उद्यम केसे मार्ग बनाया, जिन्होंने अपने अनुभव साझा कर नई पीढ़ियों को प्रेरित किया। प्रदान संस्था द्वारा इस आयोजन को करने में रायगढ़ महिला संघ को यथा संभव सहयोग क्या गया

उपस्थित अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक शब्दों में महिला संघ की एकता, समर्पण और प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रायगढ़ महिला संघ ने गांवों में सतत विकास और समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 400 से अधिक कैडरों को अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए बिभाग के अधिकारी द्वारा रायगढ़ महिला संघ को सराहना किये।इस कार्य क्रम में हजारों दिदिओं ने भाग लेकर रायगढ़ महिला संघ की ताकत और एकता के प्रदर्शन किया

सन्माननीय बित्तमंत्री और रायगढ़ बिधायक ओ पि चौधरी जी ने रायगढ़ महिला संघ को उत्बधन देते हुए कहा केसे उनके पार्टी महिला सशक्तिकरण के दिशा में केसे कार्यरत हैं और शासन द्वारा बिभिन्न स्चेमेस के जानकारी दी जेसे महतारी बन्दना, मातृशक्ति ऋण योजना, सुकन्या योजना, मुख्यमंत्री ननी सशक्तिकरण योजना सामिल था | उसके अलेवा लखपति दीदी के पहल, मिलियन दीदी के परिकल्पना और महतारी सदन के निर्माण कर उनके सरकार केसे महिला स्वबिलाम्बी के लिए कार्यरत हैं उसके बारे में सभी को ऑनलाइन के माध्यम से जानकारी दिए|

माननीय विधायक उमेश पटेल जी ने भी संघ के सदस्यों को मीठे बानी से उत्बधन देते हुए सहराना की और आगे यथा संभव महिलाओं के उत्थान, आजीविका और संगठित उद्यमों के लिए अपने सहयोग के खुला आव्हान मंच में घोषणा की, उस तरह लैलूंगा विधानसभा के विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार ने भी महिलाओं को अपने बबानी में प्रेरणा दी, महापौर जीवर्धन चौहान ने अपने संबोधन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, नेतृत्व करने और समाज में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। खरसिया एवं लैलूंगा विधानसभा के विधायकों ने भी कार्यक्रम में उपस्थित दीदियों का स्वागत करते हुए अपने विचार साझा किए।

जिला उद्योग व्यापार केंद्र के प्रबंधक मोहनीश जी एवं सहायक श्रमायुक्त घनश्याम पाणिग्रही ने छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। विधायक ओपी चौधरी ने भी सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु महिलाओं को प्रेरित किया। पशु और श्रम विभाग के अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किया और कैसे महिला शक्ति ने समाज को आगे लाने में अहम भूमिका निभा रहा है उसके बारे में दिदिओं को प्रेरित किये तथा कार्यक्रम का समापन अतिरिक्त जनपद सीईओ रोशनी दुबे, संघ के सदस्य अनीता महंत तथा प्रदान संस्था के प्रतिनिधि सत्य नारायण बेहेरा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

पूरा आयोजन महिला एकता, आत्मनिर्भरता और सामूहिक नेतृत्व का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा। रायगढ़ महिला संघ का यह 13वां महाधिवेशन महिलाओं के आत्मविश्वास, संगठन की मजबूती, एकता, समर्पण और सशक्तिकरण के साथ उनके उज्जवल एवं आत्मनिर्भर भविष्य की नई दिशा का प्रतीक बनकर यादगार रहा।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button