तहसीलदार और पटवारी पर 70 एकड़ सरकारी जमीन अवैध रूप से बेचने का आरोप, कलेक्टर को शिकायत

छत्तीसगढ़ December 10, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
तहसीलदार और पटवारी पर 70 एकड़ सरकारी जमीन अवैध रूप से बेचने का आरोप, कलेक्टर को शिकायत

तहसीलदार और पटवारी पर 70 एकड़ सरकारी जमीन अवैध रूप से बेचने का आरोप, कलेक्टर को शिकायत

राजपुर (बलरामपुर-रामानुजगंज): जिले में कई ग्रामों की शासकीय और निजी भूमि को कथित तौर पर अवैध तरीके से एक ही परिवार के नाम कर देने का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इस संदर्भ में कलेक्टर बलरामपुर को लिखित शिकायत देकर तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में कहा गया है कि ग्राम पंचायत कोदौरा, कोटडीह, भेण्डरी, परसवार खुर्द, करगडीहा और पकराडी में स्थित कुल लगभग 60 से 70 एकड़ भूमि तहसीलदार राजपुर और संबंधित पटवारी की मिलीभगत से एक ही परिवार के सात सदस्यों के नाम कर दी गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि यह नामांतरण ऑनलाइन दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर किया गया और कुछ वर्षों में बड़ी मात्रा में भूमि गुप्ता परिवार के नाम पर दर्ज कर दी गई। धान खरीदी पंजीयन के लिए ऑनलाइन खसरा/बी-1 निकालने पर वास्तविक भूमि स्वामियों के नाम की जगह गुप्ता परिवार के नाम दर्ज पाए गए।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि यह गंभीर विसंगति एक सप्ताह पहले पटवारी और तहसीलदार को सूचित की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने मामला कलेक्टर के संज्ञान में लाया है।

खबर शेयर करें: