छत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म: पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जशपुर/पत्थलगांव,  पत्थलगांव थाना क्षेत्र में कॉलेज छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर और शादी का झांसा देकर लगातार अनाचार करने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। आरोपी युवक अमन लकड़ा (उम्र 22 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?
थाना पत्थलगांव में 13 अक्टूबर 2025 को एक 20 वर्षीय बीए की छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि जून 2024 में रिश्ते की दीदी की शादी के दौरान उसकी मुलाकात गांव के ही आरोपी अमन लकड़ा से हुई। अमन ने उसे शादी करने का झांसा दिया और उसी दिन से लेकर 14 सितंबर 2025 तक समय-समय पर उसके साथ अनाचार किया। बाद में जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव डाला, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, थाना पत्थलगांव में आरोपी अमन लकड़ा के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64 (2) के तहत तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी अमन लकड़ा को हिरासत में लिया। पूछताछ और सबूतों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि जशपुर पुलिस महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है और इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button