Raigarh: सेवांजली की बी ओ डी बैठक और जूनियर क्लब का हुआ गठन”, “डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ली सुमिता पांडेय ने सेवांजली जूनियर क्लब को दिलवाई शपथ”

“दीक्षा ने अध्यक्ष, प्राची सचिव और हृदया ने कोषाध्यक्ष की ली शपथ”
रायगढ़ । ऑल इंडिया लीनेस क्लब की इकाई लीनेस क्लब सेवांजली द्वारा फरवरी माह की मासिक बैठक एवं जूनियर क्लब का शपथ समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ ।
बैठक की शुरुआत में फरवरी माह में जन्मदिन आने वाले क्लब सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई तथा विभिन्न गतिविधियों पर सार्थक चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक अपने विचार साझा किए और कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु सहयोग का आश्वासन दिया ।
सेवांजली जूनियर क्लब का गठन सराहनीय, शपथ ग्रहण हुआ संपन्न :
सेवांजली जूनियर क्लब का गठन बच्चों में चरित्र निर्माण, संस्कारों के प्रति जिम्मेदारी और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने, बच्चों को सांस्कृतिक और विकासात्मक गतिविधियों से जोड़कर उनमें नेतृत्व क्षमता और सेवा भाव का विकास करने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल है । जूनियर क्लब का शपथ ग्रहण समारोह अध्यक्ष ली प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया । पूर्व एरिया ऑफिसर एवं डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एस.एस.ए. ली सुमिता जी पाण्डेय ने जल एवं प्रकाश को साक्षी मानकर अत्यंत प्रभावशाली एवं प्रेरणादायी शैली में जूनियर क्लब अध्यक्ष ली दीक्षा, सचिव ली प्राची, कोषाध्यक्ष ली हृदया सहित अन्य जूनियर क्लब सदस्यों को सेवा, समर्पण और एकता की शपथ दिलाई । डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ली सुमिता पांडेय ने विस्तार से उनके पद और कर्तव्यों को बताया एवं उनके उज्वल कार्यकाल की शुभकामनायें दी । कार्यक्रम में ध्वज वंदना लीनेस ममता चौहान द्वारा प्रस्तुत की गई , मंच संचालन सचिव ली रजनी मिश्रा ने किया ।
सभी ने जूनियर सेवांजली पदाधिकारियों को आशीर्वाद दिया :
क्लब के सभी सदस्यों ने नवगठित जूनियर क्लब के पदाधिकारियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
ली बबली के संचालन और निम्न का सहयोग सराहनीय, एक दूसरे को गुलाल लगा दी होली की बधाई :
पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन ली बबली कुलवेदी द्वारा किया गया । अंत में आभार भी उनके द्वारा ही किया गया । इस अवसर पर चेयरपर्सन ली प्रिया पाण्डेय, ली सुधा मिश्रा, ली सरोजिनी कुर्रे, ली रुपान्जली देशमुख, ली रीता श्रीवास्तव, ली तनु शर्मा, ली राजश्री शुक्ला, ली चंचला सिंह, ली कावेरी शुक्ला एवं ली पूनम तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं । कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं । कार्यक्रम की सफलता में सभी का सहयोग सराहनीय रहा ।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






