Sarangarh News: निर्माणाधीन नालंदा परिसर का कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने किया निरीक्षण, कलेक्टर ने ठेकेदार को श्रमिक की संख्या बढ़ाकर 1 वर्ष में गुणवत्ता सहित कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए

रायगढ़ February 27, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Sarangarh News: निर्माणाधीन नालंदा परिसर का कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने किया निरीक्षण, कलेक्टर ने ठेकेदार को श्रमिक की संख्या बढ़ाकर 1 वर्ष में गुणवत्ता सहित कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए

Sarangarh News: निर्माणाधीन नालंदा परिसर का कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने किया निरीक्षण, कलेक्टर ने ठेकेदार को श्रमिक की संख्या बढ़ाकर 1 वर्ष में गुणवत्ता सहित कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 27 फ़रवरी 2026/नालंदा परिसर भवन निर्माण का कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ के रानीसागर क्षेत्र में जिला अंत्यावसायी विकास निगम के प्रशिक्षण केंद्र (टीसीपीसी) परिसर में गुरुवार को पहुंच कर भवन निर्माण कार्य की प्रगति की अवलोकन किया। कार्य की गति धीमी पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की और ठेकेदार को श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्य हर हाल में एक वर्ष के भीतर पूर्ण किया जाए। साथ ही परिसर में स्थित जर्जर भवन को शीघ्र डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए। नालंदा परिसर के पीछे लाइवलीहुड कॉलेज का निर्माण प्रस्तावित है, जिसके लिए कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

खबर शेयर करें: