छत्तीसगढ़

ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले 06 संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त, कलेक्टर जशपुर ने की कार्रवाई

 

रायपुर, 31 जुलाई 2025। जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने संविदा पर कार्यरत समग्र शिक्षा विभाग अंतर्गत विभिन्न पदों पर कार्यरत् 06 कर्मचारियों को अनाधिकृत रूप से लंबे समय तक ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कारण सेवा से पृथक किए जाने की कार्रवाई की है, जिसमें लेखापाल पुष्पा टोप्पो, बी.आर.पी. समावेशी शिक्षा ज्योति साहू एवं कु. मेघा दुबे, सूचना प्रबंध समन्वयक श्री नवीन कुमार पटेल तथा भृत्य पद पर कार्यरत सविता बाई एवं नंदकिशोर चौहान शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि उक्त सभी कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना अथवा स्वीकृत अवकाश के लगातार कार्य से अनुपस्थित थे। उनके विरुद्ध पूर्व में कई बार विभाग द्वारा पत्र प्रेषित कर कार्य पर उपस्थिति देने हेतु निर्देशित किया गया था, परंतु न तो उन्होंने कोई जवाब दिया और न ही अपनी ड्यूटी पर उपस्थित हुए। कलेक्टर ने ड्यूटी से लंबे समय से गैरहाजिर कर्मियों के इस कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-03 का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए सेवा से पृथक किए जाने की कार्यवाही की।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button