CG BIG NEWS: SDOP पर चाकू से हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ December 19, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG BIG NEWS: SDOP पर चाकू से हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती, आरोपी गिरफ्तार

CG BIG NEWS: SDOP पर चाकू से हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती, आरोपी गिरफ्तार

सुकमा। सुकमा के एसडीओपी तोमेश वर्मा पर दंतेवाड़ा में अज्ञात युवक ने चाकू से हमला कर दिया। घटना दंतेवाड़ा शहर के टीवीएस शोरूम के पास की है। हमले में एसडीओपी तोमेश वर्मा घायल हो गए, घायल अवस्था में ही उमेश वर्मा समेत पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया।
इसके बाद घायल एसडीओपी तोमेश वर्मा को तत्काल जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती कराया गया। आरोपी की पहचान रविशंकर साहू, निवासी दुर्ग के रूप में हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हमले के पीछे के कारणों की पड़ताल जारी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि आरोपी ऑफिसर पर हमला करने के लिये 80 किलोमीटर का सफर कर अपने नापाक इरादों को अंजाम दिया। आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। फिलहाल, पुलिस इस हमले की पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।

खबर शेयर करें: