रायगढ़

रायगढ़ में सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से युवक मौके पर ही मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

 

 

 रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र से आज एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। तेज रफ्तार और लापरवाही का मेल एक बार फिर एक परिवार के चिराग को बुझा गया। एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत दो भारी वाहनों के बीच फंसने की वजह से हो गई है।

 

घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान तमनार के लिबरा गांव निवासी गोल्डी सेठ के रूप में हुई है, जो अनूप ट्रांसपोर्ट में कार्यरत था। गोल्डी अपनी बाइक से जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि गोल्डी उछलकर सामने से आ रही एक बस से जा टकराया। दो भारी वाहनों की चपेट में आने के कारण युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 















इस भीषण दुर्घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही तमनार पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने स्थिति को बिगड़ने से पहले ही ट्रेलर चालक को अपनी हिरासत में लेकर थाने ले आई है।

 

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button