छत्तीसगढ़

Jashpur News: गूंगी बहरी, दिमागी रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म करना पड़ा महंगा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जशपुर। जशपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ एक दिमागी रूप से कमजोर और मूक-बधिर युवती के साथ गांव के ही एक शख्स ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, जशपुर पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए महज चंद घंटों में आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.01.26 को थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 24 वर्षीया प्रार्थिया ने थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी ,कि वह एक शादी शुदा महिला है, व अपने बच्चे के साथ कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम (मायके) में, अपने पिताजी तथा भाई बहनों के साथ रहती है, उसकी 26 वर्षीय बड़ी दीदी, दिमागी तौर पर कमजोर है व बोल -सुन नहीं सकती है, दिनांक 02.01.26 की दोपहर लगभग 02.00 बजे वह अपने पिताजी के साथ , लकड़ी लेने जंगल गई थी, व उसके भैया भाभी भी खेत बाड़ी में काम करने गए थे, घर में उसकी मूक बधिर , दिमागी रूप से कमजोर बड़ी बहन , अकेली थी, शाम करीबन 04.00 बजे जब वह जंगल से लकड़ी लेकर लौटी, तो देखी कि उसकी बड़ी बहन घर में नहीं है, तब वह, अपनी मूक बधिर, दिमागी रूप से कमजोर बड़ी बहन को ढूंढते हुए, घर के पास ही स्थित गौ शाला में गई तो देखी कि , उसके गांव का ही आरोपी माइकल टोप्पो, उसकी दिमागी तौर पर कमजोर, गूंगी बहरी ,बड़ी बहन के साथ आपत्तिजनक अवस्था में था, उसकी दिमागी तौर पर कमजोर बड़ी बहन के नीचे का वस्त्र नहीं था, जिस पर प्रार्थिया के द्वारा, आरोपी माइकल टोप्पो को डांटने पर, वह अपने कपड़े को पहनकर भाग गया।

चूंकि मामला मूक बधिर, दिमागी रूप से कमजोर युवती से, दुष्कर्म से संबंधित था, अतः पुलिस के द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी माइकल टोप्पो के विरुद्ध 64(2)(झ )(ट),332(b) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, एफ एस एल की टीम के साथ पीड़िता के गांव जाकर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए, आरोपी माइकल टोप्पो को उसके घर से घेराबंदी कर धर दबौचा गया। पुलिस के द्वारा पीड़िता मूक बधिर, दिमागी तौर पर कमजोर युवती का डॉक्टर से स्वास्थ परीक्षण भी कराया गया है।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी माइकल टोप्पो उम्र 36 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।



















मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, सहायक उप निरीक्षक स्नेहलता सिंह, महिला प्रधान आरक्षक सावित्री भगत, महिला आरक्षक जया देवी व आरक्षक रवि राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं व बच्चों से सम्बन्धित अपराध की लेकर अत्यंत संवेदनशील है, जशपुर क्षेत्र के एक ग्राम में दिमागी तौर पर कमजोर गूंगी बहरी युवती से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जावेगा। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button