राजिम: एक, दो, तीन…अब चौथी! नगर सैनिक के खिलाफ तीसरी पत्नी ने खोला मोर्चा

एक, दो, तीन…अब चौथी! नगर सैनिक के खिलाफ तीसरी पत्नी ने खोला मोर्चा
राजिम: गरियाबंद जिला कार्यालय में पदस्थ नगर सैनिक गोपीराम मिरी की शादी की चौखटें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहले एक, फिर दूसरी, उसके बाद तीसरी शादी करने वाले गोपीराम पर अब तीसरी पत्नी ने चौथी शादी की तैयारी के आरोप लगाते हुए पुलिस और जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
ग्राम बकली निवासी गोपीराम मिरी ने कथित तौर पर हिन्दू विवाह अधिनियम को दरकिनार करते हुए तीन शादियां की हैं। तीसरी पत्नी रायपुर निवासी सुशीला रात्रे का आरोप है कि गोपीराम ने कुंवारा होने का झूठ बोलकर 13 अप्रैल 2023 को उनसे सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह किया। इसके बाद लगभग ढाई साल तक वह गरियाबंद में किराए के मकान में साथ रहा।
सुशीला रात्रे ने बताया कि 22 सितंबर 2025 को गोपीराम के साथ उनके ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें हाथ-पैर और दुपट्टे से बांधकर जमीन पर पटक दिया। जानकी बाई ने उनके मुंह पर कपड़ा डालकर उन्हें बेहोश कर दिया। होश आने पर सुशीला ने तुरंत थाना राजिम में एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन अभी तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है।
तीसरी पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि गोपीराम अब चौथी शादी की तैयारी कर रहा है और इसके लिए अभनपुर में आयोजित सामाजिक सम्मेलन में अपना बायोडाटा भी लेकर गया था। सुशीला ने पुलिस अधीक्षक गरियाबंद, नगर सेना मुख्यालय और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, गोपीराम ने सबसे पहले पटेवा निवासी पायल सोनवानी से सामाजिक रीति-रिवाज के तहत विवाह किया था। इस शादी से उनकी एक 8 वर्षीय बेटी भी है। घरेलू विवाद के चलते पहली पत्नी ने फैमिली कोर्ट रायपुर से तलाक लिया, और गोपीराम हर महीने 5000 रुपये गुजारा भत्ता दे रहे हैं।
दूसरी शादी 20 जनवरी 2021 को पचेरा निवासी बिना बाई धृतलहरे से हुई थी। विवाह के बाद गोपीराम उन्हें भी गरियाबंद में किराए के मकान में रखता था, लेकिन महिला का आरोप है कि एक महीने बाद मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया गया।
तीसरी विवाह रायपुर निवासी सुशीला रात्रे से हुई, और अब चौथी शादी की तैयारी के लिए गोपीराम कथित तौर पर परिवार के साथ क्रूरता और जानलेवा हमला कर रहा है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






