रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जेडी फार्म हाउस पार्टी में हुल्लड़बाजी करने वाले 7 लड़कियों समेत 22 गिरफ्तार
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जेडी फार्म हाउस पार्टी में हुल्लड़बाजी करने वाले 7 लड़कियों समेत 22 गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर में देर रात पार्टी के नाम पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। विधानसभा थाना क्षेत्र के पिरदा स्थित जेडी फार्म हाउस में छापेमारी कर पुलिस ने 15 लड़कों और 7 लड़कियों सहित कुल 22 लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट (ACCU) और विधानसभा पुलिस को सूचना मिली थी कि फार्म हाउस में देर रात तक तेज संगीत और हुल्लड़बाजी चल रही है। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो वहां हंगामा कर रहे युवक-युवतियों को समझाइश दी गई।
पुलिस का कहना है कि समझाने के बावजूद आरोपी शांत नहीं हुए और पुलिस की मौजूदगी में ही हुल्लड़बाजी जारी रखी। माहौल में अशांति फैलती देख पुलिस ने सख्त कदम उठाया और सभी 22 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।
पकड़े गए आरोपी रायपुर के अलग-अलग इलाकों जैसे चौबे कॉलोनी, डीडी नगर, तेलीबांधा और पुरानी बस्ती के रहने वाले हैं। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि देर रात फार्म हाउसों में होने वाली अवैध गतिविधियों और शोर-शराबे पर पुलिस की पैनी नजर है और ऐसी मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गिरफ्तार
(01) देवेन्द्र साहू पिता परसराम साहू उम्र 27 साल निवासी टेकारी थाना विधानसभा जिला रायपुर।
(02) गौरव जोशी पिता दिनेश्वर जोशी उम्र 28 साल निवासी करबला पारा चौबे कालोनी थाना आजाद चौक जिला रायपुर।
(03) वैभव पाठक पिता सियाराम पाठक उम्र 20 साल निवासी चंगोराभाठा गणपति विहार कालोनी थाना डीडी नगर जिला रायपुर।
(04) मनीष वर्मा पिता गणेश वर्मा उम्र 26 साल निवासी कुन्दरा पारा मांढर थाना विधानसभा जिला रायपुर।
(05) निखिल वर्मा पिता द्वारिका वर्मा उम्र 21 साल निवासी कुन्दरा पारा मांढर थाना विधानसभा जिला रायपुर
(06) जय प्रकाश महेश्वरी पिता सगुनदास महेश्वरी उम्र 19 साल निवासी भुरकोनी थाना विधानसभा जिला रायपुर।
(07) दीपक धीवर पिता संजय धीवर उम्र 28 साल निवासी छपोरा थाना विधानसभा जिला रायपुर।
(08) विकास दास मानिकपुरी पिता विरेन्द्र दास मानिकपुरी उम्र 28 साल निवासी कुन्द्रापारा सुखवारी बाजार गुढियारी थाना गुढियार जिला रायपुर।
(09) रितिक मिश्रा पिता ज्ञानेन्द्र मिश्रा उम्र 25 साल निवासी जीवन विहार तेलीबांधा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर।
(10) रुपेन्द्र सिंह ठाकुर पिता कुबेर सिंह ठाकुर उम्र 27 साल निवासी प्रोफेशर कालोनी सादना भवन के पास थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर।
(11) तनजीत प्रित सिंह पिता इंदर पाल सिंह उम्र 22 साल निवासी महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर।
(12) आलोक धर दीवान पिता स्व० नागेन्द्र दीवान उम्र 25 साल निवासी प्रोफेसर कालोनी थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर।
(13) शिवम आर्या पिता स्व० नेहरु लाल आर्या उम्र 28 साल निवासी जीवन विहार कालोनी तेलीबांधा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर।
(14) हरिओम दूबे पिता लक्ष्मीकांत दूबे उम्र 26 साल निवासी जीवन विहार कालोनी तेलीबांधा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर।
(15) देवांश ठाकुर पिता टिकेन्द्र ठाकुर उम्र 23 साल निवासी सुंदर नगर थाना डी डी नगर जिला रायपुर।
(16) 07 महिला।