Raipur Breaking: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या, नाबालिग सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ December 18, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raipur Breaking: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या, नाबालिग सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Breaking: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या, नाबालिग सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशा मुक्ति केंद्र के भीतर युवक राजन यादव की संदिग्ध मौत अब हत्या के मामले में तब्दील हो गई है। पुलिस ने इस मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मृतक के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसकी हत्या की गई।

घटना का खुलासा:
28 अक्टूबर 2025 को मृतक राजन यादव का मर्ग पंचनामा डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल (मेकाहारा) में किया गया। 16 दिसंबर 2025 को प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि मृत्यु मारपीट और गला दबाने से हुई। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जांच तेज की गई।

सीसीटीवी फुटेज में आए तथ्य:
नशा मुक्ति केंद्र में लगे सीसीटीवी फुटेज में 26-27 अक्टूबर की मध्यरात्रि के दौरान तीन व्यक्ति राजन यादव के साथ लगातार मारपीट करते हुए दिखाई दिए। आरोपियों की पहचान की गई है:

  • छगन लाल उर्फ छवि साहू (36), नशा मुक्ति केंद्र का कर्मचारी

  • आकाश यादव (25), नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक

  • एक विधि से संघर्षरत बालक

पूछताछ में आरोपियों ने मारपीट करना स्वीकार किया। मारपीट के बाद राजन यादव बेहोश हो गया और 27 अक्टूबर को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई।

कानूनी कार्रवाई:
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। विधि से संघर्षरत बालक को बाल न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जबकि अन्य दो आरोपियों को रायपुर न्यायालय में पेश किया गया। मामला थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1243/25 धारा 103(2), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया।

प्रभाव और आगे की कार्रवाई:
इस घटना के बाद नशा मुक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और अन्य किसी की संलिप्तता पाए जाने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

खबर शेयर करें: