छत्तीसगढ़

 रेलवे ने कर्मचारियों पर सोशल मीडिया रीलिंग और ब्लॉगिंग पर लगाया बैन

  ड्यूटी के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग और सोशल मीडिया एक्टिविटी पर सख्त प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

रायपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे (SECR) ने कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान ब्लॉगिंग, वीडियो रिकॉर्डिंग और सोशल मीडिया रील बनाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।







कार्रवाई का कारण

  • हाल ही में कई रेलवे कर्मचारियों के वीडियो और रील सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें वे ड्यूटी के दौरान कंटेंट क्रिएशन करते नजर आए।

  • वायरल वीडियो में ट्रेन संचालन और अन्य संवेदनशील जानकारी दिखने के कारण सुरक्षा को गंभीर खतरा बताया गया।

नए दिशा-निर्देश

  • ट्रेन, स्टेशन, कंट्रोल रूम, यार्ड या किसी भी संवेदनशील क्षेत्र में वीडियोग्राफी पूरी तरह वर्जित।

  • लोको पायलट, गार्ड और अन्य संचालन कर्मियों का मोबाइल फोन उपयोग केवल आधिकारिक कार्यों तक सीमित रहेगा।

  • व्यक्तिगत सोशल मीडिया गतिविधि से कर्मचारियों का ध्यान भटक सकता है, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ सकती है।







रेलवे ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन गंभीर अनुशासनात्मक कार्रवाई के दायरे में आएगा और सभी कर्मचारियों को इस दिशा में सख्त अनुपालन करने का आदेश दिया गया है।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button