Raigarh News: छुट्टी के दिन भी लिया जाएगा टैक्स

0
132
रायगढ़ टॉप न्यूज 29 मार्च 2024। जारी वित्तीय वर्ष का शनिवार रविवार छुट्टी के दिन भी टैक्स लिया जाएगा। इस संबंध में निगम राजस्व विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।
जारी वित्तीय वर्ष का शनिवार एवं रविवार को आखिरी दिन पड़ रहा है। इसलिए छुट्टी के दिन शनिवार और रविवार को भी निगम राजस्व विभाग में अन्य दिनों के समान कार्य होंगे। उक्त दोनों दिनों में भी निगम से संबंधित समेकित कर, संपत्ति कर, जलकर और यूजर चार्ज जमा होंगे। शहरवासी उक्त दोनों दिवस को निगम से संबंधित समस्त प्रकार के टैक्स जमा कर सकते हैं। निगम प्रशासन ने जारी वित्तीय वर्ष का टैक्स समय पर जमा करने और अतरिक्त अधिभार से बचने शहरवासियों से अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here