Raigarh News: मां समलेश्वरी का आशीर्वाद लेकर डॉ मेनका सिंह सैकड़ो गाड़ियों के काफिले में रायगढ़ पहुंच किया नामांकन दाखिल

0
285

विधायक उमेश पटेल, लालजीत राठिया, उत्तरी जांगड़े, विद्यावती सिदार, राजा पुष्पा देवी सिंह, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, चक्रधर सिदार, पदमा मनहर, हृदय राम राठिया हुए शामिल

नामांकन के दरमियान रायगढ़ और जशपुर जिले के कांग्रेसियों की दिखी भीड़

रायगढ़। रायगढ़ लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ मेनका देवी सिंह ने सारंगढ़ में मां समलेश्वरी माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेकर सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ नामांकन दाखिल करने रायगढ़ पहुंची। उनके परिवार से पूर्व सांसद राजा पुष्पा देवी सिंह, डॉक्टर परिवेश मिश्रा, कुलिशा मिश्रा युवा कांग्रेस को राष्ट्रीय सचिव के साथ सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, पूर्व विधायक पदमा मनहर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार, सूरज तिवारी, पुरुषोत्तम साहू, संजय दुबे, गणपत जांगड़े, गोल्डी नायक अजय बंजारे और सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लबरेज टीम एक साथ दिखाई दी।

सारंगढ़ नगर भ्रमण करते हुए सैकड़ो गाड़ियों के काफिले जूटमिल कबीरचौक सुभाष चौक सदर बाजार सिटी कोतवाली हंडी चौक घड़ी चौक सत्तीगुड्डी चौक नेटवर स्कूल होते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। रायगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर बरमकेला सरिया खरसिया धर्मजगड़ लैलूंगा जशपुर कुनकुरी और पत्थलगांव विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ता और जिले भर के कांग्रेसी नेता एक मंच पर दिखाई पड़े।

जिला कांग्रेस कार्यालय की सभा में शाहिद नंद कुमार पटेल की तस्वीर को नमन करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। सर्वप्रथम डॉक्टर मेनका देवी सिंह ने सभी कांग्रेस जन का आशीर्वाद लिया। दूरस्थ अंचल से आए कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा की यह लड़ाई मेरे अकेले की नहीं है यह लड़ाई हम सब की है। हमें केंद्र में चेहरा बदलना है, महिलाओं के लिए किसानों के लिए युवाओं के लिए श्रमिकों के लिए हम सबके लिए आने वाली हमारी पीढ़ी के लिए हमें मोदी सरकार को उखाड़ फेंकना है। हम सब अगर साथ मिलकर पूरी ऊर्जा के साथ इस चुनाव में भागीदारी निभाएं भरपूर समय दे मेहनत करें तो कांग्रेस की जीत हर हाल में सुनिश्चित है। मैं सड़क से लेकर सदन तक हर स्तर पर जनता के हक के लिए आपके साथ मिलकर उनकी आवाज बनूंगी। मैं आप सभी से अपील करती हूं की स्थिति चाहे जो भी हो कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अपने आप को मेनका देवी समझे स्वयं प्रत्याशी समझे और चुनाव मैदान में राहुल गांधी जी के हाथ को मजबूत करने के लिए भीड़ जाए। उपस्थित कांग्रेस जन और मीडिया के साथी और रायगढ़ जशपुर जिले की तमाम जनता का मैं इस मंच से आभार जताती हूं और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की विनम्र अपील करती हूं।

जिला कांग्रेस में पहुंचे पूर्व मंत्री और खरसिया के लाडले विधायक उमेश नंदकुमार पटेल जी ने कहा कि यह लोकसभा का चुनाव में जनता जान चुकी है कि हमें किसे मतदान करना है जिस तरह से भाजपा के शासन में महंगाई बढ़ी बेरोजगारी बड़ी सरकारी कंपनियों का निजीकरण किसने की पिटाई और रायगढ़ लोकसभा की बात की जाए तो सड़कों की दुर्दशा और पूरे जिले से उनके सांसद का गायब रहना जिसके कारण इन्हें चेहरा बदलना पड़ा इन सभी बातों को जनता समझती है। आपके सामने एक शिक्षित महिला प्रत्याशी जो आपके आने वाले भविष्य के लिए अच्छा सोच रखती हैं आपकी समस्याओं के लिए ऊपर तक लड़ सकती हैं अपनी बात और आपकी बात रखने में सक्षम है साथ ही उनकी बड़ी बहन आदरणीय रायगढ़ लोकसभा की पूर्व सांसद पुष्पा देवी सिंह जी ने अपने कार्यकाल में उस समय की परिस्थितियों के अनुकूल विकास के कई कार्य की, उनकी सादगी और किसी का भी बुरा न करने की इनकी कार्य शैली इस परिवार को अलग बनाती है। आज जिस तरह से रायगढ़ और जशपुर जिले से कांग्रेस के सिपाही एक मंच में एक जुट दिखाई पड़ रहे हैं और उनके उत्साह देखते ही बन रही है, उसे देखकर मैं गारंटी देता हूं रायगढ़ लोकसभा में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। आप कार्यकर्ता कांग्रेस के मेनिफेस्टो कांग्रेस के घोषणा पत्र और पंजे के निशान को लेकर अपने-अपने बूथों में जाए और कांग्रेस के लिए मतदान करने की अपील करें। कांग्रेस की हर वर्ग के लिए न्याय योजना जन जन तक पहुंचे।

विधायक लालजीत राठिया ने डॉ मेनका देवी सिंह के जीत के लिए हर कार्यकर्ता को अपने मन से मोर्चा संभालने और पार्टी को जीत दिलाने के पक्ष में कार्य करना होगा।

विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत ने कहा सारंगढ़ राज परिवार से प्रत्याशी की घोषणा होते ही पूरे अंचल में हर्ष का माहौल व्याप्त रहा, लंबे समय के बाद सारंगढ़ को डॉ मेनका देवी सिंह के रूप में प्रत्याशी मिला। हर किसी की मदद के लिए और हमेशा अपनी सादगी के लिए राज परिवार की छवि एक कट्टर कांग्रेसी की रही। हम सब मिलकर अगर थोड़ी भी मेहनत करें तो निश्चित रूप से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। कांग्रेस ने महिलाओं किसानो युवाओं और आम जनता के बारे में हमेशा सोच है।

लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार जी ने कहा कांग्रेस हमेशा से आदिवासियों की पार्टी रही है किसानों महिलाओं और युवाओं को कांग्रेस ने सबसे ज्यादा महत्व दिया है, मेनका देवी सिंह की जीत हम सब की जीत होगी और एक शिक्षित महिला नेतृत्व को मौका मिलेगा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार ने समस्त कार्यकर्ताओं का आभार जताया और नामांकन हेतु कलेक्ट्रेट पहुंचने की अपील की।

जिला कांग्रेस कार्यालय स्टेशन चौक से कांग्रेसियों की बृहद रैली स्टेशन चौक गांधी पुतला सुभाष चौक शनि मंदिर गोपी टॉकीज रोड चक्रपथ होते हुए जिला कलेक्टर पहुंची डॉ पुष्पा देवी सिंह के साथ महिला नेतृत्व खुले जीप पर नजर आई
इस दौरान खरसिया विधायक एवं पूर्व मंत्री उमेश पटेल, सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, धरमजगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया, लैलूंगा विधायक विघावती सिदार, पूर्व सांसद पुष्पा देवी सिंह, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, चक्रधर सिदार, पद्मा मनहर जिला कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला, जिला कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष अरुण मालाकार, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, आरती सिंह, अरुण गुप्ता, जानकी काटजू महापौर, जयमाला सिंह प्रदेश कांग्रेस सदस्य, पवन अग्रवाल गण एवं रायगढ़ लोकसभा के समस्त वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here