Raigarh News: सीएम विष्णुदेव साय की अगुवाई में रामलीला मैदान से निकली राधेश्याम राठिया नामांकन रैली…भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने किया नामांकन दाखिल

0
393

रायगढ़ टॉप न्यूज 16 अप्रैल 2024। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय लगातार अलग-अलग जिलों का दौरे कर रहे हैं और प्रत्यशियों की नामांकन रैली में शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करते हुए जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सीएम विष्णुदेव साय रायगढ़ जिले के दौरे पर है।

लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान राधेश्याम राठिया के विजय के रथ को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी विशेष रूप से उपस्थित हुए।
इस दौरान रायगढ़ शहर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओँ का उत्साह देखते ही बन रहा था। नामांकन दाखिल से पहले रामलीला मैदान में एक आमसभा का भी आयोजन किया। जिसमे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, रामविचार नेताम, ओपी चौधरी, भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ,पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, गुरुपालभल्ला , श्रीकांत सोमावार, व संगठन के कई बड़े नेता समेत मंच पर उपस्थित हुए। सीएम विष्णुदेव साय ने सभी 7 विधानसभा से पहुंचे कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए राधेश्याम राठिया को भारी मतों से जिताने की आपिल की.

सभा के बाद नामांकन रैली भी निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट तक पंहुचे। इसके बाद बीजेपी प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने कहा कि जनता का रुझान भाजपा के साथ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here