ब्रेकिंग: रायगढ़ के ट्रैफिक डीएसपी बने सुशान्तो बनर्जी, रायगढ़ के कई थानों के टीआई रहे हैं.. पूरे प्रदेश में 36 डीएसपी के तबादले, PHQ से जारी हुई लिस्ट, देखें नाम

0
109

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने पदोन्नत डीएसपी की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। जारी लिस्ट में जिनके नाम है वो इस प्रकार है… राज्य सरकार के आदेश पर पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के उप पुलिस अधीक्षकों तथा सहायक सेनानी सवर्ग के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना सूची जारी की है। इस सूची के अनुसार रायपुर में पदस्थ सुशांतो बनर्जी को रायगढ़ डीएसपी टैªफिक के रूप में नवीन प्रभार सौंपा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर नवीन पदास्थापना लिस्ट जारी किया है। गृह विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया गया। इस लिस्ट में 36 लोगों का नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में निरीक्षक कंपनी कमांडर से उप पुलिस अधीक्षक सहायक सेनानी संवर्ग में पदोन्नत अधिकारियों का नवीन पदास्थापना लिस्ट जारी किया है। जिसके तहत रायपुर डीएसबी मुख्यालय में पदस्थ सुशांतो बनर्जी को रायगढ़ टैªफिक विभाग का डीएसपी नियुक्त किया गया है।











गौरतलब रहे कि श्री बनर्जी को रायगढ़ शहर के कोतवाली सहित चक्रधर नगर व कोतरा रोड़ थाने के प्रभार में रहने के अनुभव के साथ-साथ रायगढ़ शहर की यातायात व्यवस्था से भी अच्छी तरह से वाकिफ हैं। ऐसे में उनके डीएसपी के रूप में रायगढ़ में पदस्थ होनें के बाद शहर की टैªफिक व्यवस्था में बेहतर सुधार की संभावना देखी जा रही है।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here