रायगढ़

रायगढ़ एसएसपी का अंतरंग संस्था ने किया भव्य स्वागत

रायगढ़ टॉप न्यूज 1 मार्च। जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह का गुरुवार को सामाजिक संस्था ‘अंतरंग’ ने भव्य स्वागत किया। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एसएसपी सिंह को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह (शॉल-श्रीफल) भेंट कर उनका अभिनंदन किया और रायगढ़ में बढ़ रहे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उनके प्रयासों की सराहना की।

बता दें कि एसपी शशि मोहन सिंह ने रायगढ़ में पदभार संभालते ही शहर में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उनके निर्देशन में पुलिस प्रशासन ने विभिन्न प्रकार के अपराधों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। ‘अंतरंग’ संस्था के सदस्यों ने एसपी सिंह के इस सक्रिय रवैये को जनहितैषी बताते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने कहा कि एसपी सिंह के आते ही जिले में अपराधियों के मन में भय का माहौल बना है, जो एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने विश्वास जताया कि एसपी सिंह के नेतृत्व में रायगढ़ अपराध मुक्त बनेगा।

स्वागत कार्यक्रम में अंतरंग संस्था के संरक्षक बजरंग अग्रवाल, राम अवतार अग्रवाल, राकेश पाण्डेय, एम.एल. गुप्ता, श्लोक चौधरी, अनुराग मित्तल, शौर्य मित्तल और संस्था की प्रमुख बीना चौहथा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एसपी सिंह को उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button