रायगढ़

Raigarh News: “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 5 आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब बरामद

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पुसौर, थाना छाल, चौकी खरसिया तथा थाना कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस ने कुल पांच आरोपियों के कब्जे से महुआ शराब एवं देशी मदिरा सहित लगभग 59 लीटर शराब बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

कोतवाली पुलिस ने बड़पारा पर स्कुटी में शराब परिवहन कर रहे आरोपी को पकड़ा —
कल दिनांक 09.03.2026 को कोतवाली पुलिस की टाउन पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर सूचना पर अक्षय कुमार सारथी उर्फ मोन्टी (25 वर्ष) पिता अमृतलाल सारथी निवासी चांदनी चौक रायगढ़ को एक्टिवा क्रमांक CG 13 AH 8083 में अवैध शराब रखकर बिक्री ले जाते समय तुलसी होटल बड़पारा फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर पकड़ा गया । आरोपी के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन/मशाला शराब (लगभग 7.200 बल्क लीटर) शराब बरामद की गई जिसकी कीमत लगभग 3400 रुपये आंकी गई। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है ।

पुसौर पुलिस की दोहरी कार्रवाई —
दिनांक 09.03.2026 को पुसौर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरपाली गौठान क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान रजनी भारती (34 वर्ष) पति स्व. सुरेश भारती निवासी ग्राम बरपाली थाना पुसौर को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से दो जरीकेन में भरी करीब 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती लगभग 3000 रुपये बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी महिला के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हरीमति भारती (40 वर्ष) पति स्व. रथराम भारती निवासी ग्राम बरपाली थाना पुसौर को भी पकड़ा, जिसके कब्जे से दो जरीकेन में भरी करीब 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती लगभग 3000 रुपये बरामद की गई। आरोपी महिला के विरुद्ध भी धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

छाल पुलिस ने ग्राम गलीमार में की शराब रेड कार्रवाई —
दिनांक 08.03.2026 को थाना छाल पुलिस द्वारा जुर्म जरायम पतासाजी के दौरान ग्राम गलीमार में मुखबिर सूचना पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने चक्रदयाल चौहान (36 वर्ष) निवासी गलीमार थाना छाल को पकड़कर उसके कब्जे से दो प्लास्टिक जरीकेन में भरी 25 लीटर कच्ची महुआ शराब (15 लीटर व 10 लीटर) कीमती लगभग 2500 रुपये बरामद की। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

चौकी खरसिया पुलिस की कार्रवाई —
दिनांक 08.03.2026 को चौकी खरसिया पुलिस द्वारा पुरानी मटखनवापार खरसिया क्षेत्र में शराब रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान गौरी बाई केंवट पति सुखदेव केंवट निवासी पुरानी बस्ती को अवैध महुआ शराब ले जाते पकड़ा गया। आरोपी महिला के कब्जे से लगभग 07 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



















रायगढ़ पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब और अन्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश —
“रायगढ़ जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री करने वालों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध मादक पदार्थों के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा और ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button