Sarangarh News: 300 किलो गांजा परिवहन के मामले में फरार चल रहे आरोपी को सरिया पुलिस ने  उत्तरप्रदेश से किया गिरफ्तार

रायगढ़ March 10, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Sarangarh News: 300 किलो गांजा परिवहन के मामले में फरार चल रहे आरोपी को सरिया पुलिस ने  उत्तरप्रदेश से किया गिरफ्तार

Sarangarh News: 300 किलो गांजा परिवहन के मामले में फरार चल रहे आरोपी को सरिया पुलिस ने  उत्तरप्रदेश से किया गिरफ्तार

 

सारंगढ़। जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक महोदय आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा खरीदी बिक्री,परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय , उप पुलिस अधीक्षक संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व मे गांजा परिवहन के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को सरिया पुलिस को फतेहपुर ( उत्तरप्रदेश)से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26/12/2025 को महेंद्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक UP 64 CT 6904 में उड़ीसा से गांजा परिवहन की सूचना पर चंद्रपुर रोड सरिया मेंपिकअप वाहन की घेराबंदी कर वाहन की तलाशी लेने पर 300 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया था।मौके पर पिकअप वाहन चालक राहुल कुमार पिता रामविलास निवासी हुसैनगंज उत्तरप्रदेश के खिलाफ अप क्र 278/25 धारा 20 B ndps एक्ट कायम कर आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। अपराध कायमी पश्चात से घटना में शामिल अन्य आरोपी दिव्यांशु सिंह उर्फ बबलू पिता रामबाबू उम्र 24 वर्ष सा हसनपुर थाना हुसैनगंज जिला फतेहपुर( उत्तरप्रदेश.) फरार चल रहा था जिसे फतेहपुर उत्तरप्रदेश से लाकर पूछताछ करने पर घटना दिनांक को पुलिस की घेराबंदी दौरान घटनास्थल से भाग जाना तथा पूरी घटना में शामिल होना बताया। आरोपी दिव्यांशु सिंह को दिनांक 09/03/2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी : दिव्यांशु सिंह उर्फ बबलू पिता रामबाबू उम्र 24 वर्ष सा हसनपुर थाना हुसैनगंज जिला फतेहपुर ( उत्तरप्रदेश.)

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव , सउनि सुमन चौहान, मोतीलाल डनसेना प्र0आर0- सुरेंद्र सिदार ,आरक्षक- नरेंद्र चंद्रा, लक्ष्मी पटेल,,साइबर सेल प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी, कृष्णा डनसेना,दीपक मैत्री और समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

खबर शेयर करें: