रायगढ़

Raigarh News: अफीम की खेती पर प्रशासन की तीसरी बड़ी कार्रवाई

इस गतिविधियों में संलिप्त लोगों में मचा हड़कंप

लैलूंगा के मुड़ागांव में भी अवैध अफीम खेती पकड़ी गई, आरोपी से पूछताछ जारी
सोमवार को हुई दो बड़ी कार्यवाही. ड्रोन सर्वे से पूरे जिले में निगरानी तेज
रायगढ़ जिले के सभी विकासखंड में ड्रोन से सर्वे जारी
रायगढ़, 23 मार्च 2026// रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में विकासखंड लैलूंगा के मुड़ागांव में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है, जहां निजी भूमि पर उगाई जा रही अफीम की फसल का खुलासा हुआ। कार्रवाई के दौरान मौके से आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। इस मामले में लैलूंगा विकासखंड के मुड़ा गांव के एक व्यक्ति तानसेन नागवंशी से कड़ी पूछताछ की जा रहीं है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है, साथ ही अन्य संभावित कनेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं।

जिले के सभी विकासखंडों में ड्रोन के माध्यम से सघन सर्वे किया जा रहा है, जिससे अवैध खेती और गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सके। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध कारोबार में जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन ने कहा है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी अभियान इसी तरह जारी रहेगा।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button