Raigarh News: जन्म दिवस के अवसर पर शिक्षक ने किया रायगढ़ मेडिकल कॉलेज को देहदान

रायगढ़ December 11, 2024 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: जन्म दिवस के अवसर पर शिक्षक ने किया रायगढ़ मेडिकल कॉलेज को देहदान

Raigarh News: जन्म दिवस के अवसर पर शिक्षक ने किया रायगढ़ मेडिकल कॉलेज को देहदान

शिक्षकों के साथ ही समाज के सभी वर्गो को देहदान करने की अपील
रायगढ़, 11 दिसम्बर 2024/ जिले के रायगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला सराईपाली पश्चिम में पदस्थ प्रधानपाठक चूड़ामणी प्रकाश डनसेना (राहुल) ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ को देहदान हेतु समस्त दस्तावेज पूरा कर देहदान किया। चिकित्सालय के डीन डॉक्टर विनीत जैन के मार्गदर्शन में एनाटॉमी डिपार्टमेंट के प्रमुख चिकित्सक सुरजीत कुंडू के द्वारा समस्त प्रक्रिया पूरी कराई गई, तत्पश्चात  कुंडू ने  डनसेना को डिसेक्शन हॉल में ले जाकर छात्रों से मुलाकात कराते हुए चिकित्सा क्षेत्र में उनके देहदान के निर्णय के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।


श्री डनसेना ने अपने संबोधन में भावी चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए मृत्यु उपरांत भी समाज के लिए कुछ करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवित रहते हुए तो सभी अपना कार्य करते हैं, परंतु मृत्यु उपरांत भी जो समाज के लिए कुछ करता है, उसका मानव जीवन सफल होता है। उन्होंने सभी शिक्षकों के साथ ही समाज के सभी वर्गो को देहदान एवं शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अंगदान कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की ताकि जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने अपने इस निर्णय के लिए परिवार के साथ ही कॉलेज के डिपार्टमेंट के स्टाफ के प्रति भी कृतज्ञता जाहिर की। इस अवसर पर चिकित्सक सुरजीत कुंडू, रिचा गुरुदीवान, गिरीश दशहरे, सीमा तिग्गा, निधि टीकम, रजिया खातून, ज्योति जसाथी के साथ तकनीकी विभाग से ज्योति पाठक हरिशंकर बंजारे, प्रभुदान एक्का,कृष्ण कुमार चौहान, नंदराम पटेल, संजय पटेल के साथ भावी चिकित्सक उपस्थित थे।

खबर शेयर करें: