रायगढ़

रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के पिता घायल सडक़ हादसे में घायल

सिविल सर्जन ने टॉप न्यूज को बताया, जिला अस्पताल में कराए गये थे भर्ती, कंधें में आई चोटें, हास्पिटल से हुई छुट्टी घर पर आराम कर रहे

एनएच-49 में इनोवा व डिजायर कार में भिड़ंत, डिजायर सवार तीन युवकों के सिर भी में आई चोट

रायगढ़। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम धनगर के पास एनएच-49 में बीच सडक़ पर पड़े कुत्ते के कारण चार पहिया वाहनों में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई है इस हादसे में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के पिता घायल हो गए हैं वहीं दूसरे चार पहिया वाहन में सवार तीन युवक भी घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के पिता विश्वनाथ चतुर्वेदी की आज रात करीब 8 बजे इनोवा कर से बिलासपुर की ओर जा रहे थे कि जिला मुख्यालय से लगे ग्राम धनागर के पास एनएच-49 पर पेट्रोल पंप के समीप सडक़ पर पड़े मृत कुत्ते को देखकर वाहन को किनारे से निकालने का प्रयास किया था, कि विपरीत दिशा खरसिया की ओर से तेज गति से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने इनोवा कार को ठोक दिया, दोनों वाहनों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत से इनोवा कार में सवार कलेक्टर के पिता विश्वनाथ चतुर्वेदी व डिजायर कार सवार सिद्धार्थ सिदार (24 वर्ष), राकेश डनसेना (28 वर्ष) निवासी कोसमनारा, हेतराम (32 वर्ष) निवासी कलमी घायल हो गए हैं। साथ ही दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जाता है कि कलेक्टर के पिता विश्वनाथ चतुर्वेदी के कंधे में गंभीर चोट आई है वही तीनों युवकों के सिर में चोंटे आई है सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका उपचार जारी है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button